खेल. क्रिकेट.राउंडउप रणजी. चार अंतिम. नगथाने
कर्नाटक सौराष्ट्र से 29 रन पीछेमैसूर. के बी पवन .नाबाद 110. की पारी की बदौलत कर्नाटक ने सौराष्ट्र के पहली पारी में 245 रन के जवाब में आज मैच के दूसरे दिन नौ विकेट पर 216 रन बना लिये
कर्नाटक को महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए अभी भी कम से कम 30 रनों की जरूरत है1 कर्नाटक को मुकाबले में बनाए रखने का श्रेय के बी पवन को जाता है जो साथी बल्लेबाजों के साथ न देने के बावजूद एक छोर पर डटे रहे
रोबिन उथप्पा फ्लाप रहे और सिर्फ पांच रन ही बना सके
...................................................................पंजाब का विशाल स्कोरअमृतसर. करण गोयल .127. और रवि इन्द्र .142. की शानदार सेंचुरियों की बदौलत पंजाब ने आज यहां रणजी ट्राफी मुकाबले के दूसरे दिन यहां बडौदा के खिलाफ 416 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया
एस सोहल ने 55 और ए कक्कड ने 56 नाबाद रन की अच्छी पारियां खेली1 बडौदा के लिए एस डी बोरा ने तीन और सुमित सिंह और वाई के पठान ने दो..दो विकेट लिये
.............................तमिलनाडु को पहली पारी में 11 रन की बढतचेन्नई. यो महेश .चार विकेट. की घातक गेंदबाजी की बदौलत तमिलनाडु ने आज यहां रणजी ट्राफी के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश पर कुल 29 रन की बढत हासिल कर ली है
तमिलनाडु ने पहली पारी में 234 रन बनाए1 इसके जबाव में हिमाचल प्रदेश की टीम 223 रन सिमट गई1 मानविन्दर बिसला ने सर्वाधिक 61 रन बनाए
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर तमिलनाडु ने एक विकेट खोकर 19 रन बना लिए थे
उप्रेती नंद2122 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications