श्रीलंका ने भारत को फ़ॉलोऑन कराया
भारत की ओर से सिर्फ़ वीवीएस लक्ष्मण ही विकेट पर टिक सके. उन्होंने 56 रन बनाए.
कोलंबो में भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का तीसरा दिन एक बार फिर श्रीलंका के नाम रहा.
भारत तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक छह अहम विकेट गंवाकर केवल 159 रन ही बना पाया था.
चौथे दिन बल्लेबाज़ सिर्फ़ 64 रन और जोड़ सके. इस तरह पहली के आधार पर भारत 377 रनों से पीछे है.
बेहतरीन गेंदबाज़ी
श्रीलंका की ओर से मुरलीधरन ने पाँच और अंजता मेंडिस ने चार विकेट चटकाए.
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 600 रन बनाकर घोषित कर दी थी. मेज़बान टीम की ओर से चार शतक लगे वहीं भारतीय बल्लेबाज़ स्पिनरों की मददगार पिच पर चकमा खा गए.
भारतीय पारी की शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने की. शुरुआत तो तेज़ी से हुई लेकिन छठे ओवर में ही सहवाग अपना विकेट गंवा बैठे. वे केवल 25 रन बना पाए.
इसके बाद गंभीर को 39 के निजी स्कोर पर मुरलीधरन ने अपना शिकार बनाया. भारतीय विकेट गिरना का सिलसिला इसके बाद से लगातार जारी रहा. द्रविड़ 14 ही रन बना पाए. उन्हें अजंता मेंडिस ने पवेलियन पहुँचाया. उस समय भारत का स्कोर था तीन विकेट पर 79 रन.
सचिन से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं. इस मैच से पहले वे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड से 172 रन दूर थे. लेकिन मुरली ने उन्हें केवल 27 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद गांगुली भी 23 रन पर मुरली का ही शिकार बने.
ग़ज़ब फ़ॉर्म में दिख रहे मुरली ने इसके बाद कार्तिक को भी सस्ते में निपटा दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications