भारत के तीन विकेट गिरे
भारत और श्रीलंका के बीच ढाका में खेला जा रहे फ़ाइनल मुक़ालबे में भारत ने सस्ते तीन विकेट गंवा दिए हैं.
गंभीर, कोहली और युवराज पवेलियन लौट चुके हैं.
तीसरा विकेट युवराज सिंह का गिरा है, वेलेगेदरा की गेंद पर उनका कैच संगकारा ने लपका. युवराज भी खाता नहीं खोल सके और पवेलियन लौट गए.
उससे पहले कोहली दो रन बनाकर वेलेगेदरा की ही गेंद पर आउट हुए थे.
भारतीय पारी शुरुआत सहवाग और गंभीर ने की, लेकिन पहले ही ओवर में बिना खाता खोले गंभीर कुलशेखरा की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए.
भारत का पहला विकेट पहले ओवर में एक रन पर तो दूसरा विकेट दूसरे ओवर में चार रन पर गिरा, तीसरा झटका चौथे ओवर में 16 रनों पर मिला.
फ़ील्डिंग का फ़ैसला
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर फ़ील्डिंग करने करने का फ़ैसला किया.
इस त्रिकोणीय सिरीज़ के दौरान भारत और श्रीलंका दोनों की टीमें लीग मैचों के दौरान एक दूसरे को हरा चुकी हैं.
माना जा रहा है कि मुक़ाबला काफ़ी सख़्त होगा, क्योंकि दोनों टीमें इस समय काफ़ी अच्छा खेल रही हैं.
भारतीय कप्तान धोनी ने टीम में तीन परिवर्तन किए हैं. सहवाग, हरभजन और ज़हीर ख़ान को टीम में वापस बुलाया है, जबकि सुदीप त्यागी, अमित मिश्रा और दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी गई है.
श्रीलंका ने भी टीम में परिवर्तन किया. सुरंगा लकमल के बदले नुवान कुलेशेखरा को रखा गया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
