Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग-तेंदुलकर ने शुरु की पारी

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सिरीज़ शुरु हो गई है. राजकोट में खेले जा रहे पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता है और भारत पहले बल्लेबाज़ी कर रहा है.

पारी की शुरुआत वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने की है. इससे पहले भारत श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ जीत चुका है और ट्वेन्टी-20 सिरीज़ 1-1 से बराबर रही थी. अब मुकाबला वनडे फॉर्मेट में है.

युवराज सिंह घायल हैं और इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह वीराट कोहाली को लिया गया है. वहीं स्वाइन फ़्लू होने के कारण श्रीसंत भी मैच में नहीं खेल पाएँगे. प्रज्ञन ओझा का नाम भी भारतीय टीम में नहीं है.

टेवन्टी-20 में ज़हीर खान और हरभजन सिंह को आराम दिया गया था. माना जा रहा है कि वनडे सिरीज़ में वे खेलेंगे. वहीं श्रीलंका की टीम में मुरलीधरन और मलिंगा योगदान नहीं दे पाएँगे. मलिंगा को फ़्लू है तो मुरलीधरन घायल हैं.

श्रीलंका के लिए ये सिरीज़ इसलिए भी अहम है क्योंकि जयसूर्या इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे करेंगे.दोनों देशों के बीच पाँच वनडे मैच खेलेंगे.दूसरा मैच 18 को विशाखापट्टन में खेला जाना था जो अब नागपुर में खेला जाएगा.

तीसरा वनडे 21 को कटक में, चौथा 24 को कोलकाता में और पाँचवाँ और आख़िरी वनडे मैच 27 दिसंबर को दिल्ली में खेला जाएगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+