Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की निगाह फ़ाइनल पर

बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रंखला में रविवार को भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा.

श्रीलंका के टीम इस प्रतियोगिता में अपने तीनों मैच जीत कर पहले ही फ़ाइनल में जगह बना चुकी है जबकि भारत दोपहर दो बजे शुरू होने वाले इस मैच को जीत कर फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा.

भारत ने एब तक खेले गए दो मैचों में से एक में जीत दर्ज की है जबकि श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

श्रीलंका ने इसी प्रतियोगिता के एक मैच में भारत को पांच विकेट से हराया था और भारतीय खिलाड़ी आज होने वले इस मैच में उस हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे.

भारतीय टीम को आज का मैच जीतने के लिए सधी हुई गेंदबाजी की ज़रुरत पड़ेगी. त्रिकोणीय श्रंखला में अब तक भारतीय खेमे के लिए गेंदबाजों की खराब लय चिंता का विषय रही है जबकि दूसरी ओर श्रीलंका के बल्लेबाज़ अच्छे फार्म में चल रहे हैं.

तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान, आशीश नेहरा और श्रीसंत को को सही लाइन-लेंग्थ से गेंदबाजी करनी होगी ताकि श्रीलंका के बल्लेबाजों को तेज़ गति से रन बनाने से रोका जा सके.

हरभजन सिंह को भी इस अहम मैच में अपनी गेंदबाजी का प्रभाव छोड़ना पड़ेगा जिससे श्रीलंका की मध्य क्रम की बल्लेबाजी को काबू में रखा जा सके. दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाज़ी टीम प्रबंधन के लिए उतनी चिंता का विषय नहीं रहेगी क्योंकि भार्तियिया बल्लेबाज़ अभी तक ठीक ठाक प्रदर्शन करते रहे हैं.

मौजूदा सिरीज़ में जीत की हैट ट्रिक बनाने वाली श्रीलंका टीम का मनोबल सांतवे आसमान पर होगा और कप्तान कुमार संगकारा की प्राथमिकता यही रहेगी की जीत के इस अभियान को जारी रखा जाए.

रविवार को भारत के खिलाफ होने वले इस महत्त्वपूर्ण मैच के पहले श्रीलंका के ओपनर तिलकरत्ने दिलशान को फिट घोषित कर दिया गया है. दिलशान चोट के चलते पिछले दो मैचों में नहीं खेल सके थे.

श्रीलंका टीम के बढ़े हुए आत्मविश्वास की एक वजह ये भी है की पूर्व कप्तान महेला जयवर्धेने, उपुल थरंगा और समरवीरा भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+