रनों का अंबार पर टेस्ट बेनतीजा

By Super

श्रीलंका- 642/4 पारी घोषित और 129/3 पारी घोषित:भारत- 707

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. मैच में कहने को तो रनों का अंबार लगा-कुल 1478 रन बने. इसमें तीन शतक और दो दोहरे शतक शामिल रहे पर अंत में नतीजा कुछ नहीं निकल पाया.

खेल के अंतिम दिन भारत ने 669/9 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया. आख़िरी दिन ईशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा के बीच साझेदारी के बदौलत भारत ने कुल 707 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत के सभी खिलाड़ी आउट हो गए थे. ईशांत और प्रज्ञान ने मिलकर 174 गेंदों का सामना किया और काफ़ी देर तक क्रीज़ पर टके रहे.

पैंसठ रन से पिछड़ रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 129 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. नतीजा न निकलते देख दोनों टीमें खेल कुछ समय पहले ख़त्म करने पर सहमत हो गईं.

ड्रॉ की बदौलत भारत टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बने रहने में कामयाब रहा.

इस मैच में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 203 रन बनाकर दोहरा शतक लगाया तो श्रीलंका की ओर से संगकारा ने 219 रन बनाए.सचिन के टेस्ट करियर का ये पाँचवा शतक था.

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सुरेश रैना ने शतक जड़ा और 120 रन बनाकर आउट हुए.

श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट खोकर 642 रन पर पारी घोषित कर दी थी.

श्रीलंका इस सिरीज़ में 1-0 से आगे है. तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच तीन अगस्त हो खेला जाएगा.

Story first published: Friday, July 30, 2010, 19:36 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+