वेस्टइंडीज़ ने 186 रनों का लक्ष्य दिया
सेंट लूसिया में खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया.
चौथे ओवर में भारत को बड़ी सफलता मिली जब क्रिस गेल नेहरा की गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन फिर बारिश के कारण मैच रोक देना पड़ा.
दोबारा मैच शुरु होने के बाद मॉर्टन कुछ देर खेले लेकिन हरभजन की गेंद पर वे 22 रन बनाकर आउट हो गए. मौसम को देखते हुए मैच को 50 के बजाए 27 ओवरों का कर दिया गया.
इसके बाद वेस्टइंडीज़ ने तेज़ी से रन बनाने शुरु किए. रामनरेश सरवन ने ताबड़तोड़ रन बनाए. चंद्रपाल 15 ही रन बना पाए लेकिन सरवन शानदार 62 रन बनाए और वे रन आउट हुए.
उनके बाद के खिलाड़ी कुछ ख़ास नहीं कर सके. ब्रावो ने ज़रूर आख़िर में 21 रन बनाकर टीम के स्कोर में इजाफ़ा किया.
27 ओवरों में वेस्टइंडीज़ की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 185 रन जोड़े.
भारत चार वनडे मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी पर है. पहल वनडे भारत के खाते में गया था.
लेकिन दूसरा मुक़ाबला एकतरफ़ा रहा और वेस्ट इंडीज़ ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
