Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG 5th Test: कब शुरू होगा मैच, कहां पर देखें लाइव मुकाबले का रोमांच

नई दिल्लीः भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट कई अड़चनों के बाद आखिरकार होने जा रहा है। आज यानी 10 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कुछ सदस्यों पर कोरोना का प्रकोप पड़ा लेकिन गनीमत रही कि मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ी चपेट में नहीं आए और उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव रहा। टीम इंडिया 3-1 से सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ इस दौरे पर आखिरी बार इंग्लैंड से भिड़ेगी।

जूनियर फिजियो योगेश परमार को कोरोना होने के बाद भारतीय शिविर कोविड के डर से हिल गया, जिससे गुरुवार को टीम का अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया। हालांकि, पूरी टीम ने नेगेटिव टेस्ट किया है और अंतिम टेस्ट में मेजबान टीम के खिलाफ जाने के लिए उतावली होगी क्योंकि सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से अपराजेय बढ़त पहले ही मिल चुकी है।

दूसरी ओर, जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड, ओवल में चौथा मैच हारने के बाद वापसी करने और घर पर अपना गौरव बचाने के लिए खेलेगी। भारत बहुत मामूल ढील भी देगा तो यह सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। भारत को यहां किसी भी हाल में इतिहास रचने के लिए उतरना है।

आइए सीरीज के 5वें और सीरीज के अंतिम टेस्ट की कुछ अहम जानकारियां यहां पर देखते हैं-

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट किस समय शुरू होगा?

5वां टेस्ट शुक्रवार (10 सितंबर) को 03:30 PM IST से शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।

5वें टेस्ट की लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट का सीधा प्रसारण सोनी सिक्स चैनलों पर किया जाएगा। जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLiv पर उपलब्ध होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है- रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Friday, September 10, 2021, 10:57 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+