BCCI ने ठुकराई संजय मांजरेकर की IPL में कमेंट्री की अपील: रिपोर्ट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मशहूर कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने संजय मांजरेकर की ओर से आईपीएल के लिये कॉमेंट्री पैनल में दोबारा शामिल करने की अपील को नकार दिया है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के कॉमेंट्री पैनल में संजय मांजरेकर को शामिल नहीं किया है। 1996 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संजय मांजरेकर ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेंट्री में की और काफी मशहूर भी हुये।
और पढ़ें: UAE में सुपरहिट होने वाला है IPL 2020, जानें क्यों खास हैं यहां के स्टेडियम
बीसीसीआई ने मार्च में उन्हें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान कमेंट्री पैनल से बाहर निकाल दिया था। हालांकि इस सीरीज को कोरोना वायरस के चलते बाद में रद्द कर कर दिया गया था।
और पढ़ें: Video: वसीम अकरम ने शेयर की 32 साल पुरानी वीडियो, डीन जोंस ने किया विवादित कमेंट

BCCI ने कॉमेंट्री पैनल में शामिल करने से किया इंकार
मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने सुनील गावस्कर, एल शिवरामाकृष्णन, मुरली कार्तिक, हर्षा भोगले और कई अन्य लोगों से आईपीएल में कमेंट्री करने का अनुरोध किया है लेकिन इसमें संजय मांजरेकर का नाम शामिल नहीं है। वहीं कॉमेंट्री पैनल पर अंतिम निर्णय बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को लेना है।
इस बीच संजय मांजरेकर ने बीसीसीआई से उन्हें दोबारा कमेंट्री पैनल में शामिल करने का अनुरोध किया था। यूएई में 19 सितंबर से शुरु होने वाले आईपीएल को लेकर बीसीसीआई अपनी गाइडलाइंस पर ही चलेगी।

मांजरेकर की मेल हुई थी लीक
संजय मांजरेकर ने बीसीसीआई को एक मेल भेजी थी, जो लीक हो गई थी।
संजय मांजरेकर ने उस ईमेल में लिखा था, 'बीसीसीआई के आदरणीय सदस्यों, उम्मीद है आप सब ठीक होंगे। आपको पहले ही मेरा ईमेल मिल चुका है, जिसमें मैंने बतौर कमेंटेटेर अपनी पोजिशन के बारे में लिखा है। आईपीएल की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब बीसीसीआई.टीवी जल्द ही कमेंट्री पैनल का चुनाव करेगा। मुझे आपके द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार काम करने में खुशी होगी। हम सब इस बात पर काम कर रहे हैं कि आपकी जरूरत क्या है। पिछली बार शायद इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह स्पष्टता नहीं थी। धन्यवाद, सादर।'

विवादों में चलते रहे हैं संजय मांजरेकर
आपको बता दें कि पिछले साल संजय मांजरेकर कई घटनाओं के कारण चर्चित रहे थे। सबसे पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के दौरान रवींद्र जडेजा को 'बिट्स एंड पीसेस' क्रिकेटर कहने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। जडेजा ने भी मांजेरकर को कड़ा जवाब दिया था। बाद में यह विवाद थमा।
इसके बाद मांजरेकर हर्षा भोगले के साथ बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में भी विवाद के कारण चर्चित हुए। हालांकि, मांजरेकर ने बाद में 2019 के विश्व कप में की गई टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी थी। वह साल संजय मांजरेकर के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
