नताशा ने स्विमिंग पूल में किया पांड्या को KISS, फोटो ने मचाई सनसनी
मुंबई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने धमाकेदार खेल की बदाैलत सुर्खियों में बने रहते हैं। तो वहीं उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी उनसे कम नहीं हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। वह हाल ही में नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो फैंस के साथ शेयर की। फोटो में वह एक स्विमिंग पूल में हार्दिक पांड्या को किस करते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
नताशा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर ने सनसनी मचा दी है। फैंस लाइक और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। नताशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे सनशाइन हार्दिक पांड्या। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पार्टनर नताशा स्टेनकोविक एक कपल हैं जो चर्चा में रहते हैं।
बता दें कि भारत भले ही दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड से हार गया, लेकिन पांड्या ने दिल जीत लिया। उन्होंने भारत की पारी के 46वें ओवर में सैम कुरेन को एक ही ओवर में तीन छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर हार्दिक ने फिर से जोरदार शॉट मारने की कोशिश की। लेकिन हार्दिक चूक गए। गेंद खाली गई। इसके बाद कुरेन ने हार्दिक से कुछ कहा, जिसके बाद हार्दिक ने भी उन्हें जवाब दिया। इस बीच, अंपायर को बीच में आकर बचाव करना पड़ा।
गाैर हो कि पहले वनडे में भारत की पारी के आखिरी ओवर में सैम कुरेन के भाई टॉम कुरेन ने कृणाल पांड्या से पंगा लिया था। उसके बाद क्रुणाल भी टॉम से नाराज हो गए थे। दोनों के बीच बढ़ती बहस को देखते हुए ऑन-फील्ड अंपायरों को दोनों खिलाड़ियों के बीच की खींचातानी खत्म करनी पड़ी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
