क्या सच होगा टीम इंडिया का सपना? टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे सफल टीम बनने का है मौका
अहमदाबाद। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हुआ तीसरा टेस्ट महज दो दिन में 10 विकेट से जीत लिया था। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल की। भारत की इस जीत के साथ, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में इंग्लैंड की चुनौतियां समाप्त हो गई हैं। फिर भी, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए चुनौती बनी हुई है।
चार मार्च से शुरू होने वाला चौथा और अंतिम टेस्ट भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस मैच के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सी दो टीमें टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इसलिए अब फाइनल मैच में प्रवेश करने के लिए केवल 1 स्थान बचा है।
अगर भारत चौथा टेस्ट जीतता है या ड्रॉ होता है, तो वे सीधे टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएंगे। लेकिन अगर इंग्लैंड मैच जीत जाता है, तो भारत के बजाय ऑस्ट्रेलिया फाइनल में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही भारत जीतता है वह टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे सफल टीम साबित होगी। दरअसल, विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अब तक छह टेस्ट सीरीज में 16 मैच खेले हैं। उन्होंने इनमें से 11 जीते हैं और उनमें से 4 में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर इंग्लैंड ने 20 में से 11 मैच जीते हैं और छह में उसे हार मिली है। फाइनल में पहुंचने के बावजूद, न्यूजीलैंड ने सिर्फ सात मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आठ मैच जीते हैं। इसलिए, यदि भारत यह मैच जीत जाता है, तो वे टेस्ट चैंपियन की सूची में शीर्ष पर बने रहेंगे। लेकिन अगर इंग्लैंड मैच जीत जाता है, तो उनके पास अधिकतम 12 जीत होगी।
कोहली तोड़ देंगे पोंटिंग का रिकॉर्ड
वहीं कप्तान कोहली शतक लगाते हैं, तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पोंटिंग के बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसका इंतजार फैंस पिछले 15 महीने से कर रहे हैं। बताैर पोंटिंग-कोहली के नाम अभी 41-41 शतक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
