Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लोकसभा ने सायना को बधाई दी

नई दिल्ली। लोकसभा ने हांगकांग ओपन के रूप में इस वर्ष अपना तीसरा सुपर सीरीज खिताब जीतने वाली देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को सोमवार को बधाई दी।लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संदेश पढ़ते हुए 20 वर्षीया सायना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने मेज थपथपाकर इसका समर्थन किया।

सायना ने देश का नाम रोशन करते हुए रविवार को चीन की खिलाड़ी शिजियान वांग को हराकर वर्ष का तीसरा सुपर सीरीज खिताब जीता। यह सायना के करियर का चौथा सुपर सीरीज खिताब है।खास बात यह है कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित सायना ने एशियाई चैम्पियन वांग को हराकर यह खिताब जीता। वांग ने इस वर्ष अगस्त में खेली गई विश्व चैम्पियनशिप में सायना को पराजित किया था।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:40 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+