तो अब 'दद्दा' मेजर ध्यानचंद को मिलेगा भारत रत्न
पीएमओ सूत्रों के मुताबिक खेल मंत्रालय ने ध्यानचंद के नाम की सिफारिश पीएमओ से की थी।
खबर है कि पीएम ने राष्ट्रपति के पास ध्यानचंद का नाम भेज दिया है। ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि देश को कई सम्मान दिलाने वाले ध्यानचंद के लिए भारत रत्न की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी।
ध्यानचंद को भारत रत्न देने की चर्चा काफी समय से चल रही है। ध्यानचंद ने हॉकी को पूरी दुनिया के कोने-कोने में चर्चा दिलाई।
इससे पहले जब सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिया गया था तो कई लोगों ने ध्यानचंद को पहले भारत रत्न देने की मांग की थी। हॉकी खिलाड़ी काफी वक्त से ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मुहिम भी चला रहे थे।
फिलहाल भारत रत्न का ऐलान 15 अगस्त को हो सकता है और तब तक कोई भी नहीं जानता कि आखिर भारत रत्न किसे मिलेगा। अगर ध्यानचंद को भारत रत्न दिया जाता है तो यह निश्चित तौर पर उनके फैंस के साथ ही हॉकी के लिए भी सम्मान की बात होगी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
