Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका की खराब शुरूआत, थरंगा आउट

दिल्ली में खेले जा रहे हैं पाँचवें और सिरीज़ के अंतिम वनडे में श्रीलंका ने एक विकेट के नुक़सान पर 20 रन बना लिए हैं.

ज़हीर ख़ान ने अपने पहले ही ओवर में थरंगा को क्लीन बोल्ड कर दिया.वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

लेकिन इसके बाद रोशनी की कमी के कारण थोड़ी देर के लिए खेल को रोका गया था.

इसके पहले भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फ़ैसला किया.

भारत ने सचिन तेंदुलकर और ईशांत शर्मा को आराम दिया है.

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई है, उन पर दो मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था.

इसके पहले भारत ने कोलकाता में खेले गए चौथे वनडे मैच में श्रीलंका को हरा कर 3-1 से सीरिज़ पर क़ब्ज़ा कर लिया था.

ईडेन गार्डन पर अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच के अब तक के सबसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने श्रीलंका को हराया था.

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 11 गेंद रहते पूरा कर लिया था.

इस मैच में गौतम गंभीर को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया था लेकिन उन्होंने अपना ये पुरस्कार विराट कोहली को दे दिया था जिन्होंने वनडे मैचों में अपना पहला शतक बनाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+