शर्मनाक, बैडमिंटन खिलाड़ी से बलात्कार, कोच गिरफ्तार
नयी दिल्ली। देश शर्मसार हो गया हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ रेप का मामला सामने आया हैं। आरोप टीम के कोच परलगा है। मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बैडमिंटन खिलाड़ी आदिवासी छात्रा के साथ कोच ने रेप किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की14 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ उसके कोच दानवैध दिनकर ने किया। बच्ची कोच के बैडमिंटन सीखने आया करती थी। शुक्रवार को जब 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा कोचिंग के बाद आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची तब उसकी खोजबीन की गई। बाद में पुलिस ने उसे बस्तर जिले से बरामद किया।
छात्रा ने अपने बयान में कोच पर रेप का आरोप लगाते हुए कहा कि दिनकर ने उसके साथ 29 जनवरी को बलात्कार किया था। इस घटना के बाद वह सदमे में है और डरी हुई है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
