KKR की बल्लेबाजी को वीरेंद्र सहवाग ने बताया उबाऊ, बोले- आगे से फास्ट फॉरवर्ड कर दूंगा
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम की कड़ी आलोचना की है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि केकेआर की टीम ने आईपीएल को उबाऊ बना दिया है और अब आगे से वो केकेआर की पारी को फास्ट फॉरवर्ड करके देखेंगे। आईपीएल के आने वाले मैचों में जब केकेआर की टीम बल्लेबाजी करेगी तो मैं उसे फास्ट फॉरवर्ड करके देखूंगा। बता दें कि केकेआर की टीम लगातार आईपीएल के इस सीजन में शुरुआती साझेदारी बना पाने में बुरी तरह से विफल रही है और टीम के शीर्ष के खिलाड़ी अच्छा स्कोर खड़ा करने में बुरी तरह से फेल रहे हैं।
शुरुआत में जिस तरह से केकेआर के बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते हैं, वह टीम के लिए मुसीबत बनी हुई है। नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी अच्छी शुरुआत के बाद अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदल नहीं पा रहे हैं। वहीं शुबमन गि ने दिल्ली के खिलाफ 38 गेंदों पर 43 रन बनाए लेकिन इस मैच में भी वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। क्रिकबज के कार्यक्रम में बोलते हुए सहवाग ने कहा कि लगातार हर मैच में केकेआर एक ही तरह की बल्लेबाजी करती है और अब उन्हें देखना बोरिंग हो गया है।
सहवाग ने कहा कि मैं ये पचा नहीं पा रहा हूं, जब भी मैं इस तरह की फिल्म देखता हूं तो उसे फास्ट फॉरवर्ड करके बोरिंग सीन को बढ़ा देता हूं। अब से मैं केकेआर की बल्लेबाजी को भी इस टूर्नामेंट में फास्ट फॉरवर्ड करके देखूंगा क्योंकि मुझे केकेआर की बल्लेबाजी बोर करने लगी है। इन लोगों ने हम सभी लोगों के लिए बल्लेबाजी को बोर कर दिया है। आप हर बार एक ही तरह की गलती करते हो, जब ये टीम स्कोर का पीछा कर रही थी तभी यही गलती करते हैं। सौभाग्य से इयोन मोर्गन ने आखिरी के कुछ मैच में रन बनाए हैं लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने भी वही गलती की।
केकेआर के मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा करते हुए सहवाग ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैनेजमेंट सही फैसले ले रहा है। आप कह सकते हैं कि आप किसी खिलाड़ी को बैक कर रहे हैं लेकिन आपको कुछ अलग कोशिश तो करना चाहिए बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव तो लाना चाहिए जिससे कि मैच के नतीजे बदले। मैं अभी भी केकेआर की बल्लेबाजी क्रम से खुश नहीं हूं क्योंकि नीतीश राणा ओपनिंग कर रहे हैं और ये लोग अच्छी शुरुआत नहीं कर रहे हैं। शुबमन गिल ने 40 रन बनाए लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा गेंद खेली। अगर वह स्कोर को आगे बढ़ाते और रन रेट को बेहतर करते तो यह भी जायज था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
