For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत की अच्छी शुरूआत

By Super

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने 642 रनों पर पारी घोषित की जिसके जवाब में भारत ने

बिना कोई विकेट खोए 95 रन बना लिए.

श्रीलंका की ओर से कप्तान संगकारा ने अपने करियर का सातवां दोहरा शतक बनाया और वो 219 रन बना कर सहवाग की गेंद पर आउट हुए.

दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाज़ों को कोई ख़ास सफलता नहीं मिली और श्रीलंका ने महज चार विकेट खोकर 642 रन बनाए.

श्रीलंका की ओर से जयवर्धने ने भी 174 रनों का योगदान दिया जबकि परनाविताना ने 100 रन बनाए.

रैंकिग का सवाल

भारत ने भी अपनी पारी की शुरूआत सधे ढंग से की. खेल समाप्ति के समय वीरेंद्र सहवाग 64 रनों पर और मुरली विजय 22 रनों पर खेल रहे थे.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था. एसएससी की विकेट गेंदबाज़ों के लिए थोड़ी धीमी नज़र आ रही है.

पहले टेस्ट में श्रीलंका से 10 विकेट से हारने के बाद भारत को अगर टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग बनाए रखना है तो उसे ये मैच बचाना होगा. अगर श्रीलंका ये मैच जीत लेता है तो वो रैंकिंग में नंबर वन हो जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ों से सुसज्जित भारतीय टीम एक बार फिर सिर्फ़ चार विशेषज्ञ गेंदबाज़ों के साथ उतरी है. इशांत शर्मा, अभिमन्यु मिथुन, प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह के हाथों में गेंदबाज़ी की कमान है जबकि पाँचवें गेंदबाज़ की कमी पूरी करने की ज़िम्मेदारी वीरेंदर सहवाग और सुरेश रैना को दी गई है.

पहले मैच में खेले गौतम गंभीर चोट और युवराज सिंह बुख़ार की वजह से इस मैच में नहीं हैं. उनकी जगह मुरली विजय सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर और सुरेश रैना बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+