सोमदेव सेमीफ़ाइनल में पहुँचे
सोमदेव ने सीधे सेटों में ये मैच भी जीता
राष्ट्रमंडल खेलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के सोमदेव देववर्मन ने पुरुषों के सिंगल्स मुक़ाबले के सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली है.
उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त न्यूज़ीलैंड के रुबिन स्टैटहैम को सीधे सेटों में 6-3 और 6-4 से मात दी.
सोमदेव देववर्मन के लिए यह मुक़ाबला बुधवार की तरह आसान नहीं रहा.
इस मैच में उन्हें काफ़ी पसीना बहाना पड़ा.
बुधवार को उन्होंने श्रीलंका के अमरेश जयाविक्रमे को आसानी से मात दे दी थी. लेकिन इस मैच में उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी से कड़ी टक्कर मिली.
बुधवार का मैच सोमदेव सिर्फ़ 41 मिनट में जीत गए थे लेकिन ये मैच जीतने में सोमदेव को एक घंटे 42 मिनट लगे.
पहले सेट में सोमदेव ने 6-3 से जीत हासिल की, तो दूसरे सेट में उन्हें और मेहनत करनी पड़ी. दूसरे सेट में स्टैटहैम ने सोमदेव को और टक्कर दी.
इसके बावजूद वे जीत हासिल नहीं कर पाए. वे 6-4 से सेट हार गए और सोमदेव ने इस जीत के साथ सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
