IPL 2020: 'ताज दुबई' में ठहरी है यैलो आर्मी, कमरों से दिखता है 'बुर्ज खलीफा' (VIDEO)
नई दिल्ली। यैलो आर्मी यानी कि चेन्नई सुपर किंग्स जो आईपीएल सीजन-13 में दहाड़ लाने के लिए यूएई पहुंच चुकी है। टीम शुक्रवार की शाम दुबई पहुंची और वहां से सभी क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ टीम होटल में पहुंचे। यैलो आर्म 'ताज दुबई' में रुक रही है, जहां टीम के लिए एक पूरा फ्लोर बुक कर लिया गया है।

वाॅटसन ने शेयर किया वीडियो
खिलाड़ी यहां पहुंचकर खुश महसूस कर रहे हैं, क्योंकि दुबई ऐसी जगह है जो बड़ी इमारतों के लिए जाना जाता है। ऐसे में चेन्नई के खिलाड़ियों को अपने कमरे से बुर्ज खलीफा इमारत भी देखने को मिल रही है जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। टीम के साथ शेन वाॅटसन ने कमरे में पहुंचने के बाद अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वाॅटसन दिखा रहे है कि उनके होटल से बाहर का नजारा कैसा दिखता है जहां से बुर्ज खलीफा इमारत भी दिखाई दे रही है।
|
209 मंजिला है इमारत
सीएसके की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी तो शेन वाॅटसन पहले ही वहां पहुंच चुके थे। वाॅटसन ने अपने होटल रूम से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि होटल रूम से बुर्ज खलीफा का नजारा कैसा लग रहा है। बता दें कि दुबई की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा है, जो 828 मीटर (2,717 फीट) और 209 मंजिला है।

19 को शुरू होगा टूर्नामेंट
आईपीएल की शुरूआत 19 सितंबर को हो रही है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को होने जा रहा है। चेन्नई चाैथी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। पिछले सीजन में उन्हें फाइनल में मुंबई इंडियंस से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
