Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले टेस्ट के लिए गाैतम गंभीर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, पांड्या को किया बाहर

India vs England 1st Test : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में आस्ट्रेलिया (Australia) को उन्हीं के घर में चार टेस्ट मैचों की बाॅर्डर गावस्कर ट्राॅफी सीरीज में 2-1 से मात देकर घर वापिस आई है। अब 'विराट सेना' का सामना इंग्लैंड (England) से होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज चेन्नई में 5 फरवरी को शुरू होगी। उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को प्लेइंग इलेवन में माैका मिलेगा, क्योंकि वह पिछले तीन सालों से कोई टेस्ट मैच नहीं खेल सके। लेकिन मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर गाैतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी, जिसमें उन्होंने पांड्या को बार किया है।

गंभीर ने ओपनिंग जोड़ी के लिए रोहित शर्मा व शुबमन गिल को माैका दिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुबमन गिल ने ना सिर्फ डेब्यू किया बल्कि शानदार खेल से सबको प्रभावित भी किया था। वहीं रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार है। गंभीर ने तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली को चुना है, जबकि पांचवें नंबर के लिए अंजिंक्य रहाणे को चुना।

वहीं विकेटकीपर के ताैर पर गंभीर ने रिषभ पंत को जगह दी है जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चाैथे टेस्ट में टीम को जीत दिलाने के लिए नाबाद 89 रन बनाकर अहम रोल निभाया था। ऑलराउंडर के तौर पर गंभीर अक्षर पटेल को चुना है। उनकी प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा और शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं मिली है।

पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर का प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रवि अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Story first published: Thursday, January 28, 2021, 15:52 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+