गौतम गंभीर ने बताया कि कौन से तीन खिलाड़ी आज बदल सकते हैं मैच
नई दिल्ली। आईपीएल के पहले प्लेऑफ में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला है। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतकर आईपीएल के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी। दोनों ही टीमें अंक तालिका में पहले और दूसरे पायदान पर हैं ऐसे में जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह सीधे आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। जबकि हारने वाली टीम के पास एक मौका और होगा। लेकिन दोनों ही टीमें आज के ही मैच में जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी सीट पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
आज के मैच को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों को मुंबई के लिए काफी अहम बताया है। गौतम गंभीर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या काफी अहम साबित हो सकते हैं। गंभीर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दिल्ली के एक भी बल्लेबाज को शामिल नहीं किया है। गंभीर ने श्रेयस अय्यर और शिखर धवन को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। गंभीर ने कहा कि मेरे लिए यह मुश्किल था कि रोहित शर्मा को चुनें या फिर शिखर धवन को। मुझे पता है कि रोहित चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे हैं और अपनी फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन आप सभी को पता है वह रोहित शर्मा हैं, अगर वह लय में लौटे तो शतक बना सकते हैं। गंभीर ने सूर्य कुमार और हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया है और कहा कि दोनों ही बल्लेबाज अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं।
लीग मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम अपनी लय में नजर आई। टीम ने 14 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की और 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती लीग मैच में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में टीम पटरी से उतर गई और उसके बाद टीम लगातार तीन मैच में हार गई। लेकिन आखिरी मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम ने ना सिर्फ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की बल्कि अंक तालिका में दूसरे स्थान पर भी काबिज हुई। हालांकि टीम के लिए उनके खिलाड़ियों का फॉर्म एक चिंता का विषय है, ऐसे में देखना होगा कि क्या दिल्ली की टीम लगातार दो मैच जीतकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
