कोरोना के बावजूद Women IPL में नजर आ सकती हैं इंग्लिश खिलाड़ी, ECB का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग को लुत्फ इस समय दुनिया भर के फैन्स उठा रहे हैं, इस बीच बीसीसीआई ने यूएई में ही 4 से 9 नवंबर के बीच आयोजित होने वाली महिला चैलेंजर्स ट्रॉफी (Women IPL) के साथ महिला क्रिकेट की वापसी का ऐलान किया है। हालांकि इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इस ट्रॉफी के लिये राहत भरी खबर सुनाई है। ईसीबी ने ऐलान किया है कि संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली इस महिला चैलेंजर सीरीज में उसे अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने में कोई आपत्ति नहीं है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फों की रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने साफ किया है कि उसे अपनी महिला खिलाड़ियों को इस मिनी विमेन आईपीएल में भाग लेने के लिये एनओसी देने में कोई समस्या नहीं है। जिसके बाद इस साल महिला आईपीएल में इंग्लैंड की सोफी एकालेस्टोन और डैनी वायट सहित कई महिला खिलाड़ियों को देखा जा सकता है।
और पढ़ें: CSK vs SRH: चेन्नई-हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर दांव लगा Dream 11 में जीत सकते है बड़ा इनाम
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया था लेकिन 3 टीमों के इस टूर्नामेंट के शेड्यूल और उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आइसोलेशन को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में यूएई पहुंच जाएंगे और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 6 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन के बाद बायोबबल का हिस्सा बन सकते हैं।
दुनिया की नंबर 1 टी20 गेंदबाज एकालेस्टोन और बल्लेबाज डैनी वायट ने पिछले साल भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हे इस साल भी टीमों के ड्रॉफ्ट में जगह मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इंग्लैंड की अन्य खिलाड़ी जैसे फ्रान विल्सन, लॉरेन विनफील्ड हिल, सोफिया डंकले, अन्या श्रबसोले और केट क्रास भी इस साल मिनी आईपीएल का हिस्सा बनती नजर आ सकती है।
और पढ़ें: MI vs KXIP: अबुधाबी में दिखा रोहित शर्मा के 2 साल पहले विकेट का एक्शन रिप्ले, वायरल हो रहा वीडियो
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते भारत में महिला क्रिकेट पूरी तरह ठप्प पड़ा है और बीसीसीआई ने हाल ही प्रस्तावित कुछ टूर्नामेंट के आयोजन को भी टाल दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई को महिला क्रिकेट पर ध्यान नहीं देने के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल के आयोजन की बात करके थोड़ी राहत जरूर दी है।
आपको बता दें कि तीन टीमों के इस टूर्नामेंट में ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी और सुपरनोवाज की टीमें हिस्सा लेती हैं जिसमें 4 मैच खेले जायेंगे और इसका आयोजन शारजाह या दुबई में किया जा सकता है क्योंकि अबुधाबी में क्वारंटाइन को लेकर अलग नियम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
