BAN vs SCT: टी20 विश्वकप में चला शाकिब अल हसन का जादू, नाम किया गेंदबाजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। यूएई और ओमान में टी20 विश्वकप 2021 का आगाज हो गया है जिसके दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम का सामना स्कॉटलैंड से हो रहा है। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस क्वॉलिफायर मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। स्कॉटलैंड की टीम ने लड़खड़ाती शुरुआत के बावजूद पारी को संभाल लिया और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 140 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। बांग्लादेश के लिये इस मैच में उसके सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और हरफनमौला प्लेयर शाकिब अल हसन का जादू देखने को मिला जिन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट झटक कर न सिर्फ स्कॉटलैंड की टीम कमर तोड़ी बल्कि टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: 'चयनकर्ताओं को सीधे उसे करना चाहिये सेलेक्ट', दिलिप वेंगसरकर ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ
स्कॉटलैंड के लिये जॉर्ज मन्से (29) और कप्तान काइल कोइजर (0) ने पारी का आगाज किया लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन ने तीसरे ही ओवर में काइल का विकेट लेकर पहला झटका दिया। मैथ्य क्रॉस (11) ने जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिये 40 रनों की साझेदारी की लेकिन मेंहदी हसन ने साझेदारी को तोड़ते हुए क्रॉस का विकेट हासिल किया। मेंहदी हसन ने इसी ओवर में जॉर्ज का भी विकेट झटका और स्कॉटलैंड की टीम को तीसरा झटका दिया।
और पढ़ें: शुरू हो गया है T20 विश्वकप का महामुकाबला, ओपनिंग मैच में ओमान ने पीएनजी को हराया

शाकिब ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
इसके बाद 11वें ओवर में शाकिब अल हसन गेंदबाजी करने आये तो उन्होंने पहले दूसरी गेंद पर बरिंगटन (2) और फिर चौथी गेंद पर माइकल लीस्क (0) का विकेट हासिल कर स्कॉटलैंड को पांचवा झटका दिया। शाकिब ने बरिंगटन को अफीफ हुसैन के हाथों कैच कराया तो माइकल लीस्क का कैच लिटन दास ने पकड़ा।9 माइकल लीस्क का विकेट लेते ही शाकिब अल हसन अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे टॉप पर पहुंच गये हैं और श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है।

इस मामले में सबसे टॉप पर पहुंचे शाकिब अल हसन
उल्लेखनीय है की अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शाकिब अल हसन (108 विकेट) का नाम अब टॉप पर काबिज है जबकि लसिथ मलिंगा (107 विकेट) दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस फेहरिस्त में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी (99 विकेट), शाहिद अफरीदी (98 विकेट), राशिद खान (95 विकेट) का नाम भी शामिल है। शाकिब अल हसन ने अपने 89वें अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है जिन्होंने करियर में सिर्फ 84 मैच खेले हैं और अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

लड़खड़ाने के बाद स्कॉटलैंड ने की वापसी
गौरतलब है कि स्कॉटलैंड की टीम ने महज 53 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिये थे लेकिन क्रिस ग्रीव्स (45) और मार्क वाट (22) ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। क्रिस ग्रीव्स ने 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 45 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मार्क वाट ने 17 गेंदों में 2 चौके लगाकर 22 रनों की पारी खेली।
आपको बता दें कि बांग्लादेश के लिये मेंहदी हसन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके तो शाकिब अल हसन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में एक मेडेन फेंककर 32 रन दिये और 2 विकेट चटकाया तो वहीं पर तस्कीन अहमद और सैफुद्दीन के खाते में भी एक-एक विकेट आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications