जोंटी रोड्स बोले- IPL आर्थिक स्थिति और खिलाड़ियों के फ्यूचर के लिए अहम टूर्नामेंट है
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के सबसे चुस्त फील्डर माने जाने वाले जोंटी रोड्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर बड़ा बयान दिया है। आईपीएल मार्च के अंत में शुरू होना था, लेकिन कोरोना वारस के कारण इसे टाल दिया गया। हालांकि अब भी संभावना है कि इसे साल के अंत में करवाया जा सकता है। वहीं जोंटी रोड्स का कहना है कि क्रिकेट कैलेंडर बिना आईपीएल के किसी मतलब का नहीं है।
बीसीसीआई की ओर से हाल ही में बयान आया था कि आर्थिक स्थिति के लिए इसका होना जरूर है। ना सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि सरकार को भी फायदा मिलता है। वहीं रोड्स ने कहा कि क्रिकेट की आर्थिक स्थिति के लिए भी आईपीएल का होना बहुत जरूरी है। एक खेल बेवसाइट पर उन्होंने कहा, 'आईपीएल में अगर खिलाड़ी विदेश से आते हैं तो उनको क्वारैंटाइन किया जाए। उनका टेस्ट होगा, लेकिन फैन्स बस भारत से होंगे। वहीं विश्व कप में बाकी टीमों के फैन्स भी मैच देखने के लिए आएंगे। ऐसी परिस्थिति में टी20 विश्व कप टूर्नामेंट कराना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। ओलंपिक खेल स्थगित कर दिए गए। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, मुझे लगता है टी20 वर्ल्ड कप का होना बहुत मुश्किल है। ऐसे में आईपीएल आर्थिक स्थिति और खिलाड़ियों के फ्यूचर के लिए भी काफी अहम टूर्नामेंट है।'
आईपीएल को बढ़ावा देते हुए रोड्स ने कहा, 'दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर्स इसमें हिस्सा लेते हैं। मेरे लिए आईपीएल के बिना क्रिकेट कैलेंडर होना किसी मतलब का नहीं है। मैं ऐसी उम्मीद रखता हूं कि इस साल के अंत तक स्थिति सुधरे और हम आईपीएल होते हुए देख सकें।' फिलहाल बीसीसीआई भी आईपीएल के लिए विंडो तलाश रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हिंट दे चुके हैं कि जरूरत पड़ने पर आईपीएल भारत के बाहर भी कराया जा सकता है। श्रीलंका और यूएई पहले ही आईपीएल की मेजबानी की पेशकश कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
