IPL 2021 : आखिर किस कारण हुई है वीवो की वापसी, कोहली को बनाया ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने कोरोना जैसी महामारी के संकट के बीच आईपीएल सीजन-14 करवाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीजन 9 अप्रैल से मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच के साथ शुरू होगा। IPL 2021 का टाइटल स्पॉन्सर काैन होगा, यह सवाल करीब 4 महीने पहले हर किसी के दिमाग में था, लेकिन अंत में फिर चाइनीज मोबाईल कंपनी वीवो कंपनी ने बाजी मारी। पिछले सीजन में भारत में चीन का जमकर विरोध हुआ था, जिस कारण वीवो ने फिर बीसीसीआई से सीजन-13 के लिए करार तोड़ा। इसके बास 'ड्रीम 11' स्पॉन्सर बना। लेकिन ड्रीम 11 से उतना पैसा नहीं मिला जितनी बीसीसीआई को उम्मीद थी। परंतु अब एक बार फिर वीवो ने वापसी की।
आखिर किस कारण हुई है वीवो की वापसी
वीवो की वापसी क्यों हुई, आखिर क्यों बीसीसीआई को इसके अलावा कोई स्पॉन्सर नहीं मिला, इसका कारण सिर्फ मिलने वाला पैसा व 5 साल तक किया हुआ करार है। वीवो ने पांच साल के लिए 2190 करोड़ रूपए में आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। इस हिसाब से बीसीसीआई को हर साल वीवो कंपनी से 440 करोड़ रूपए मिलते हैं। यह एक मोटी रकम है। कोई भी अन्य कंपनी इतना पैसा अभी तक देने के लिए तैयार होती नहीं दिखी है। यही कारण है कि तमाम विवादों के बाद बीसीसीआई ने वीवो को अपना स्पॉन्सर बनाना सही समझा। ड्रीम 11 से पिछले साल 222 करोड़ रूपए ही मिले थे, जो बहुत कम रकम थी। अब वीवो फिर से जुड़ा है ताकि 5 साल का करार भी पूरा किया जाए जो अब 2023 में समाप्त होगा।
वहीं अब आईपीएल सीजन-14 के शुरू होने से पहले वीवो इंडिया ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया है। ऐसे में अब कोहली जल्द ही वीवो के किसी नए प्रोडक्ट और कैंपेन में दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले वीवो के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आमिर खान, सारा अली खान अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
