Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: विराट कोहली की कप्तानी के पैतरों के मुरीद हुए एबी डिविलियर्स

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत में इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज जीत ली है। कोहली की इस उपलब्धि पर उनके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथी एबी डिविलियर्स ने बधाई दी है। डिविलियर्स कहते हैं विराट कोहली की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का पर्याप्त मौका मिल रहा है और ऋषभ पंत, अक्षर पटेल वाशिंगटन सुंदर जैसे युवाओं का प्रदर्शन निखरता जा रहा है।

एबी डिविलियर्स व विराट कोहली आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। विराट कोहली एबी डिविलियर्स की बैटिंग को बहुत मानते हैं और अपने वरिष्ठ साथी का बहुत सम्मान करते हैं। एबी डिविलियर्स ने भी समय-समय पर कोहली के लिए अपनी कृतज्ञता और सम्मान जताया है।

भारत की ताजा जीत पर ट्वीट करते हुए डिविलियर्स लिखते हैं- "इस टेस्ट मैच में कोहली की लीडरशिप ने अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर जैसे युवा तुर्कों को आजादी से खेलने की छूट दी ताकि वह गेम पर आधिपत्य जमा सकें। यह एक लीडर का बहुत ही विशेष गुण होता है कि वह अपनी शारीरिक भाषा से आसपास के खिलाड़ियों को ऊंचा उठा सकें, यह खासकर तब काफी काम है जब आपके साथी खिलाड़ियों की परफारमेंस थोड़ी नीचे चल रही है।"

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर घर में अपनी लगातार तेहरवी टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की है। इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया गया है। भारत की जीत का सिलसिला 2013 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराकर शुरू हुआ था। इन 8 सालों के अंदर भारत ने पाकिस्तान को छोड़कर 8 देशों को हराया है। अपने घर में लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर दो पर है। आस्ट्रेलिया ने लगातार 10 टेस्ट सीरीज अपने घर में जीती थी। ऐसा उन्होंने दो बार किया है- पहला सिलसिला 1994 से शुरू होकर 2001 तक चला और दूसरी बार 2004 से 2008 के बीच भी ऐसा हुआ। अब भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगी यह मुकाबला क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में जून में खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 16:13 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+