SRH vs RCB: अगर जीतना है DREAM 11 में इनाम तो ऐसी रखें अपनी टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 52वें मैच में आज शारजाह के मैदान पर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी। वहीं डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिये इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। आरसीबी की टीम को पिछले 2 मैचों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और लगातार दो मैचों में हार मिली है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 88 रनों की बड़ी हार दी थी।
आरसीबी के लिये युवा बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल ने शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिये संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की है। वहीं जेसन होल्डर के टीम से जुड़ने के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम भी काफी मजबूत हुआ है। ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: बोल्ट-बुमराह के सामने बिखरी दिल्ली की बल्लेबाजी, जसप्रीत को मिली पर्पल कैप
इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 200 मैच खेलने वाली पहली टीम बनीं
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का संभावित प्लेइंग XI: देवदत पडीक्कल, जोश फिलीप, विराट कोहली (कप्तान) एबी डिविलियर्स,शिवम दुबे, गुरुकीरत सिंह, क्रिस मोरिस, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे
सनराइजर्स हैदराबाद का संभावित प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शहबाज नदीम, टी नटराजन, संदीप शर्मा
ऐसी हो सकती है Dream 11 की प्लेइंग 11
विकेटकीपर- ऋद्धिमान साहा (8.0), एबी डिविलियर्स (10.0), जोश फिलिप (8.0)
बल्लेबाज- मनीष पांडे (9.0), डेविड वॉर्नर (10.5), देवदत्त पाड्डिकल (9.5)
ऑलराउंडर- जेसन होल्डर (8.5), क्रिस मॉरिस (9.5)
गेंदबाज- टी नटराजन (8.5), संदीप शर्मा (8.0), युजवेंद्र चहल (9.0)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
