संन्यास से वापस लौटने के युवराज सिंह के फैसले पर जानें क्या बोले गौतम गंभीर
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाल ही में अपने संन्यास से वापस लौटने का फैसला करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेटर लिखा है। इसको लेकर खुद युवराज ने जानकारी दी थी। जहां युवराज सिंह की वापसी के फैसले पर फैन्स काफी खुश हैं तो वहीं टीम में उनके पूर्व साथी खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी उनकी वापसी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
और पढ़ें: नहीं रहे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी जुनैद अफरीदी, जमरूद अटैक में हुई हत्या
उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह ने जून 2019 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि पंजाब क्रिकेट एसोशिएसन की मांग पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है और वो अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिये बतौर खिलाड़ी और मेटॉर वापसी कर सकते हैं।
और पढ़ें: बुरी खबर: अभ्यास करने पहुंचे 2 क्रिकेटर्स पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत

जब कोई खेलना चाहता है तो जरूर मिले मौका
युवराज सिंह के संन्यास से वापसी को लेकर जब गौतम गंभीर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'यह उनका निजी फैसला है, हर एक शख्स उनको खेलते हुए देखना पसंद करता है। अगर वो पंजाब के लिए खेलना चाहते हैं, तो क्यों नहीं? आप किसी क्रिकेटर को खेलना शुरू करने या खत्म करने के लिए फोर्स नहीं कर सकते हैं और अगर वो रिटायरमेंट से वापसी करना चाहते हैं और मोटिवेशन के साथ वापस खेलना चाहते हैं, तो उनका हार्दिक स्वागत है।'

जानें क्या बोले युवराज सिंह
क्रिकबज को दिये एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी के लिये बीसीसीआई को लेटर लिखा है।
उन्होंने कहा, 'मैंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह जैसे पंजाब के युवा क्रिकेटरों के साथ मोहाली के पीसीए स्टेडियम में कुछ समय गुजारा और मुझे काफी मजा आया। मैंने उनसे खेल के विभिन्न पहलुओं पर बात की। मैंने महसूस किया कि मैं जो कुछ भी उन्हें बता रहा था वो उसे समझ पा रहे थे। उन युवा खिलाड़ियों को खेल के कुछ और पहलुओं को बताने के लिए मुझे नेट पर जाना पड़ा। नेट पर उतरने के बाद मैंने जिस तरह से गेंद को हिट किया मुझे काफी आश्चर्य हुआ, जबकि मैंने काफी लंबे अरसे से बैट नहीं पकड़ा था।'

ऐसा रहा है युवराज का करियर
युवी ने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच 2017 में खेला था, इसके बाद से वो टीम में वापसी की राह देखते रहे। 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के चयन होने के बाद युवी ने संन्यास की घोषणा कर दी। युवी ने भारत की ओर से 308 वनडे इंटरनैशनल, 58 टी20 इंटरनैशनल और 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रम से 8701, 1177 और 1900 बनाए हैं। इसके अलावा युवी के नाम 111 वनडे, 28 टी20 और 9 टेस्ट विकेट भी दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
