नई दिल्ली: 23 जून को ओलंपिक दिवस के तौर पर दुनिया भर में मनाया जाता है। हजारों लोग खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, जैसे कि दौड़ना, प्रदर्शनियां, संगीत और शैक्षिक सेमिनार। इस साल, टोक्यो में ओलंपिक खेलों को कोरोनवायरस वायरस महामारी के कारण स्थगित कर गया था।
ओलंपिक दिवस का लक्ष्य दुनिया भर में खेल में भागीदारी को बढ़ावा देना है, फिर चाहे एथलीट की उम्र, लिंग या क्षमता कैसी भी हो।
कुल मिलाकर इंटरनेशनल ओलंपिक डे खेल और स्वास्थ्य का जश्न मानने का मकसद रखता है। यह दिन विश्व में सभी लोगों को सक्रिय होने का निमंत्रण देता है।
इंटरनेशनल ओलंपिक समिति 1894 में बनी थी और यह दिन उसी बात को महत्व देने के लिए मनाया जाता है। यह दुनिया में लोगों को अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन में भागेदारी करने के लिए आपको ओलंपियन होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहला ओलंपिक दिवस 23 जून 1948 में मनाया गया था।
Mark your calendars, #OlympicDay is tomorrow! 🥳
— Beijing 2022 (@Beijing2022) June 22, 2020
⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀
Join @Olympics and some fantastic athletes like Zhang Hong as they lead some fun workouts to help us #StayStrong, #StayActive and #StayHealthy! 💪 pic.twitter.com/LRuc3ISEiV
1987 में 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां (एनओसी) थी, अब 205 से अधिक एनओसी शामिल हो रहे हैं। कई भाग लेने वाले एनओसी अफ्रीका में भी हैं, जो इस दिन की व्यापक अपील का संकेत देते हैं। पिछले 20 साल दुनिया भर में ओलंपिक डे रन के साथ जुड़े रहे हैं।
23 जून को मनाया जाने वाला ओलंपिक दिवस एक खेल कार्यक्रम की तुलना में कहीं अधिक विकसित हो गया है। एनओसी तीन स्तंभों (चलना, सीखना और खोजना) के आधार पर, खेल, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करता है। कई एनओसी ने इस दिन को मनाने के लिए संगीत और प्रदर्शनियों को भी जोड़ा है। इस बार कोरोनावायरस के चलते यह दिवस पूरी तरह से ऑनलाइन मनाया जा रहा है।
कुछ देशों में, ओलंपिक दिवस को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है और हाल ही में प्रमुख एथलीटों के साथ बच्चों और युवाओं के लिए बैठकों के लिए एनओसी गतिविधियों का आयोजन किया गया है। उन्होंने भागीदारी के दायरे को बढ़ाने के लिए अपने पड़ोस में लोगों को ओलंपिक दिवस कार्यक्रमों के लिए निर्देशित करने के लिए वेबसाइट भी विकसित की है।