सभी को पता था ईशान किशन पहली गेंद पर छक्का लगाएगा, फिर वही हुआ
नई दिल्ली। ईशान किशन के लिए अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का पहला मैच यादगार बन गया है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में हुए पहले मैच में भारत को जीत दिलाने में ईशान का अहम रोल रहा है। उन्होंने 42 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 140.48 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। वह डेब्यू पर एकदिवसीय अर्धशतक लगाने वाले 16वें भारतीय भी बने। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान के लिए खास बात यह रही कि उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया।
ईशान ने पृथ्वी शाॅ के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा। छठे ओवर की चाैथी गेंद पर ईशान ने आते ही धनंजया डी सिल्वा को छक्का लगा दिया। इसी के साथ उन्होंने अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए कि वो धीमा खेल खेलने वाले नहीं है। अगली ही गेंद पर धनंजय ने फुल और वाइड डिलीवरी से भरपाई करने की कोशिश की, लेकिन ईशान ने फिर बड़ा शाॅट खेलने का प्रयास किया पर चौका आया। मैच के बाद ईशान ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बयान बताया।
रविवार को किशन ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया और उन्होंने अर्धशतक के साथ इसे और भी यादगार बना दिया। ईशान ने कहा कि उसने खुद का समर्थन किया क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और गेंदबाजों के लिए बहुत कम मददगार थी। ईशान ने सोनी के हवाले से कहा, "मैंने पहले ही ड्रेसिंग रूम में सभी को बता दिया था कि मैं पहली गेंद पर छक्का लगाऊंगा। गेंद जहां भी होगी, मैं छक्का लगाऊंगा। यह बात सभी जानते थे। क्योंकि हालात मेरे पक्ष में थे, पिच अच्छी थी, मेरा बर्थडे और मेरा पहला वनडे मैच, सब शानदार रहा।"
ईशान किशन ने भारतीय कप्तान शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की थी। धवन 95 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाए। किशन के आउट होने पर भारत की टीम महज 17.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 143 रन पर थी। भारत ने 80 गेंद शेष रहते 263 रनों का पीछा करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पृथ्वी शॉ 24 गेंदों में 43 गेंदों में नौ चौकों की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
