Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021, CSK vs DC: धोनी बनाम पंत का मुकाबला, जानिए कैसी होगी ड्रीम11

DC vs CSK Match Preview : MS Dhoni & Co. aims winning start against Pant Side | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धमाकेदार मुकाबले से हुई है जिसमें विराट कोहली एंड कंपनी ने रोहित शर्मा की टीम को नजदीकी मुकाबले में 2 विकेट से मात दे दी। हालांकि मुंबई इंडियंस को इस हार से कोई खास फर्क नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि उन्होंने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और और उन पांचों सीजन में उनको पहले मुकाबले में ऐसे ही हार का सामना करना पड़ा था।

बात करते हैं आज के मुकाबले की जो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जैसे कि शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस, कप्तान ऋषभ पंत, आर अश्विन, कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्जे जो कि किसी भी टीम को दिक्कत दे सकते हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं तो कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं। आइए देखते हैं इस मैच में dream11 किस तरह की हो सकती है।

सबसे पहले आपको टीमों के बारे में जानकारी देते और बता दें कि रबाडा और नोर्जे पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह क्वॉरेंटाइन पीरियड से अभी भी गुजर रहे हैं। ऐसे में स्टीव स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने के चांस बन जाते हैं। इसके अलावा यह मैच दिलचस्प होगा क्योंकि बतौर कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल में अपना पहला मुकाबला भी खेलेंगे और वह भी उस इंसान के सामने जिसको वे अपना गुरु मानते हैं। एक तरीके से यह महेंद्र सिंह धोनी बनाम ऋषभ पंत के साथ गुरु बनाम चेले का मुकाबला भी है। श्रेयस अय्यर की कमी निश्चित तौर पर टीम को खलेगी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास यह एक मौका भी है कि वे नए कप्तान की अगुवाई में नए कीर्तिमान को हासिल करें।

दूसरी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जोश हेजलवुड जैसे भरोसेमंद गेंदबाज को खो चुकी है जिन्होंने सीजन शुरू होने से ठीक पहले अपने हाथ खींच लिए थे। उनके स्थान पर आस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को साइन किया जा चुका है। चेन्नई सुपर किंग की टीम में सुरेश रैना की वापसी देखने लायक होगी जिन्होंने पिछले सीजन में नहीं खेला था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी मौजूद रहेंगे और देखना होगा कि धोनी और रैना की पुरानी लेकिन अनुभवी जोड़ी इस बार चेन्नई सुपर किंग्स को किस रफ्तार के साथ आगे बढ़ाती है।

ड्रीम इलेवन-

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, मार्कस स्टोइनिस, सैम करन, रविंद्र जडेजा, मोइन अली, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+