MI vs RR: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो ऐसी रखें अपनी टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 45वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जायेगा, जहां पर प्लेऑफ में बने रहने के लिये राजस्थान की टीम को हर हाल में जीत की दरकार है तो वहीं पर मुंबई की टीम जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी। हालांकि इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है कि क्या वो चोट से उबर गये हैं या आज भी कायरन पोलार्ड ही उनकी जगह टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे।
जहां राजस्थान की टीम ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ अपने मैच को 8 विकेट से गंवा दिया था तो वहीं पर मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 10 विकेट से मात दी थी। वहीं अगर आज के मैच में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: कोलकाता के खिलाफ अय्यर की इस गलती के चलते दिल्ली को मिली हार
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: डेथ ओवर्स में पंजाब ने हैदराबाद को बुरी तरह से पीटा, महज 15 रन में हासिल किये 7 विकेट
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
ऐसी रखें अपनी Dream 11 की टीम
विकेटकीपर- इशान किशन (8.5), क्विंटन डिकॉक, संजू सैमसन (9.0), जोस बटलर (9.5)
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (9.0), स्टीव स्मिथ (9.0), रॉबिन उथप्पा (8.5)
ऑलराउंडर- बेन स्टोक्स (9.0)
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह (9.0), ट्रेंट बोल्ट (9.0), जोफ्रा आर्चर (9.5)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
