ओलंपिक आयोजकों को अपनी परेशानी बताएगी आईओए

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज कहा कि डाउ कैमीकल के अगले साल लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों के प्रायोजन से जुड़ने को लेकर भोपाल गैस पीडि़तों, पूर्व ओलंपियन और अन्य की चिंताओं से वह इस खेल महाकुंभ के आयोजकों को अवगत कराएगा। कई पूर्व ओलंपियन और स्वयं सेवी संगठनों ने डाउ कैमीकल के लंदन ओलंपिक खेलों से जुड़ने पर अपनी चिंता जतायी है।

खेल मंत्रालय ने इस संबंध में आईओए को पत्र लिखकर कहा है कि वह अंतरराष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सामने यह मसला उठाये। डाउ कैमीकल ने अमेरिकी फर्म यूनियन कार्बाइड को खरीदा था जिसके भोपाल स्थित कारखाने में 1984 में गैस के रिसाव से हजारों लोगों की जान चली गयी थी।

आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने यहां जारी बयान में कहा कि हम अपने कार्यकारी बोर्ड और आम सभा की 15 दिसंबर को होने वाली बैठक में इस मसले पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि खेलों के आयोजक उन लोगों की भावनाओं को समझे जो इस त्रासदी के शिकार हुए है। केवल भारतीय ही इस प्रायोजन का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि दुनिया भर के स्वयंसेवी संगठनों और अन्य ने इसके खिलाफ आवाज उठायी है। यह अब स्थानीय मसला नहीं रह गया है।

Story first published: Monday, December 5, 2011, 18:22 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+