नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने बॉलिवुड स्टार सलमान खान को गुडविल अंबेसडर बनाया तो खूब बखेड़ा हुआ, लेकिन अब ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को गुडविल अंबेसडर बनाया गया है।
सलमान खान के सपोर्ट में आये दादा बोले.. राई का पहाड़ बना दिया..
अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आज दोपहर आईओए के अध्यक्ष औऱ सेक्रेटरी जनरल ने उन्हें गुडविल अंबेसडर बनने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को विनम्रता के साथ स्वीकार करना मेरे लिए गर्व की बात है।
Received a letter this afternoon from the President and Secretary General of the IOA inviting me to be a goodwill ambassador. CONT.
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) April 29, 2016
I am humbled that they thought I am worthy enough for this honour. I respectfully accept this with gratitude. CONT .
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) April 29, 2016
उन्होंने कहा कि इस प्रस्वाव को मैं स्वीकार करता हू। गौरतलब है कि केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने आजादी के बाद ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा को ब्रैंड अंबेसडर बनाये जाने की वकालत की थी।