फैन ने पूछा- क्या KKR इस बार कप लाएगी, किंग खान ने दिया जबरदस्त जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। कई टीमें इस बार के सीजन में आईपीएल केखिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी। मुंबई इंडियंस, केकेआर, सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स समेत तमाम टीमें आईपीएल का खिताब जीतने के इरादे से अपने सीजन की शुरुआत करेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान से जब सोशल मीडिया पर एक फैन ने पूछा कि भाई केकेआर कप लाएगी ना इस बार। सवाल का शाहरुख खान ने ऐसा जवाब दिया जोकि वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा उम्मीद है, मैं उस कप में ही कॉफी पीना चाहता हूं। बता दें कि आखिरी बार केकेआर की टीम ने 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल में केकेआर की टीम दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। दोनों ही बार कप्तान गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था। 2018 में गंभीर के जाने के बाद टीम आईपीएल में जूझती नजर आ रही है।
पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक केकेआर के कप्तान थे, लेकिन बीच में ही उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी इयोन मोर्गन को सौंप दी। दिनेश कार्तिक की अगुवाई में केकेआर की टीम ने 37 मैच खेले हैं, जिसमे 19 में जीत और 17 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस सीजन में केकेआर का पहला मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के एमए चिन्नास्वामी मैदान में खेला जाएगा।
आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर की टीम पांचवे स्थान पर थी। इस बार केकेआर की टीम ने नीलामी के दौरान 8 नए खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमे शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, बेन कटिंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सुनील नरेन, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, शुबमन गिल जैसे खिलाड़ी केकेआर की टीम में हैं, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आईपीएल के इस सीजन मे केकेआर की टीम बेहतर कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
