डोप टेस्ट में फेल भारतीय क्रिकेटर पर लग सकता है 4 साल का बैन, प्रदर्शन बढ़ाने के लिये ली थी खास दवा
नई दिल्ली। दुनिया भर में खेलों के दौरान खिलाड़ियों की ओर से अवैध दवाओं के सेवन की बात अक्सर सामने आती रहती है, हालांकि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारतीय क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की ओर से डोपिंग के मामले बेहद कम आते हैं। पिछले साल ही क्रिकेट नाडा के अधिकार क्षेत्र में आया और तब से भारतीय क्रिकेटर्स पर भी डोपिंग को लेकर मामले सख्त हो गये हैं। पिछले साल भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब एक और क्रिकेटर के डोप टेस्ट में फेल होने की खबर आ रही है, जिसने अपना प्रदर्शन बढ़ाने के लिये अवैध दवाओं का सेवन किया था।
और पढ़ें: अनुज रावत ने किया खुलासा, बताया कैसे गौतम गंभीर की सलाह से बदली जिंदगी
उल्लेखनीय है कि जब से वर्ल्ड एंटी डोपिंग बॉडी ने भारत क नेशनल डोप टेस्टिंग लैब को निलंबित किया है तब से नाडा खिलाड़ियों के यूरीन सैंपल को दोहा में टेस्टिंग के लिये भेजा जाता है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान को लेकर इंजमाम ने दिया बड़ा बयान, कहा- टीम मैनेजमेंट ने नहीं किया अपना काम

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर ने किया अवैध दवाओं का सेवन
इंडियन एक्सप्रेस की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश टीम की महिला ऑलराउंडर खिलाड़ी अंशुला राव ने अपना प्रदर्शन बढ़ाने के लिये दवा ली थी, जिसके बाद वह डोप टेस्ट में फेल हो गई। मध्य प्रदेश की इस महिला क्रिकेट ऑलराउंडर ने घरेलू स्तर पर अपनी टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। वहीं डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं उन्हें इस साल मार्च में टूर्नामेंट से बाहर भी कर दिया गया था।
नाडा की ओर से टेस्ट के लिये भेजे गये नमूने के विश्लेषण में अनाबोलिक स्टेरॉयड N19 -नोरैंड्रोस्टेरोन की मौजूदगी की पुष्टि हुई है, जो आमतौर पर उपयोग की जाने वाली दवा नैंड्रोलोन की मेटाबोलाइट है।

प्रदर्शन बढ़ाने के लिये इस्तेमाल होती है खास दवा
ब्रिटिश जनरल ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार 19-नोरैंड्रोस्टेरोन अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एथलीटों की चार सबसे अधिक प्रशासित दवाओं में से एक है। बाकी की तीन दवाएं टेस्टोस्टेरोन, स्टेनोज़ोल और मेथेडिएनो है। नांद्रोलोन का उपयोग एथलीटों मांसपेशियों की वृद्धि और शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ रिकवरी में तेजी लाने के लिए करते हैं।

अब लग सकता है 4 साल का बैन
यह क्रिकेटर दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज और दाएं हाथ की बल्लेबाज है। बीसीसीआई अंडर 23 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। खबर के अनुसार इस क्रिकेटर पर करीब चार साल का बैन लग सकता है। उन पर बैन पर फैसला नाडा करेगा। पिछली बार क्रिकेट में डोप का मामला पृथ्वी शॉ का था। जिन्हें आठ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
