Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KXIP vs RCB: राहुल-बिश्नोई के दम पर जीता पंजाब, आरसीबी को 97 रनों से रौंदा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के छठे मैच में किंग्स इलेवन पंजााब की टीम दुबई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करने उतरी जहां पर केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत पंजाब की टीम ने पहली पारी में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने अपने सारे विकेट 17 ओवर के अंदर महज 109 रनों पर खो दिये। इसके साथ ही पंजाब की टीम ने आरसीबी की टीम पर 97 रनों की बड़ी जीत हासिल करते हुए लीग में अपने अंकों का खाता खोला और प्वाइंटस टेबल में नेट रन रेट के चलते टॉप पर पहुंच गई।

पंजाब के लिये युवा स्पिनर रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये। 207 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने 3 विकेट महज 4 रन के अंदर खो दिये।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: केएल राहुल ने ठोंका ताबड़तोड़ शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

इतनी खराब शुरुआत के बाद आरसीबी के लिये संकटमोचक की भूमिका अदा करने वाले एबी डिविलियर्स ने पारी को थोड़ी देर संभालने का काम किया और 28 रन बनाकर आउट हो गये।

आरसबी के लिये एरॉन फिंच (20), एबी डिविलियर्स (28), वाशिंगटन सुंदर (30) और शिवम दुबे (12) ही दहाई के आंकड़े को छू सके, बाकि खिलाड़ी बस मैदान पर आने के बाद बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गये।

और पढ़ें: पीसीबी से परेशान होकर 25 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने लिया संन्यास

आज के मैच में पंजाब की टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाये रखा और पहले केएल राहुल की पारी के चलते और फिर रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन (3 विकेट) के दम पर पंजाब ने आरसीबी की टीम को 109 रन पर ऑल आउट करके 97 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिये केएल राहुल ने 69 गेंंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 132 रनों की पारी खेली और नाबाद वापस लौटे। इसके साथ ही केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने इसके लिये सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के 126 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 18:30 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+