जॉस बटलर में डिविलियर्स, पांड्या, पोलार्ड की तरह मैच जिताने की क्षमता: स्टीव स्मिथ
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने जिस तरह से आतिशी पारी खेली उसके बाद चेन्नई का प्लेऑफ का सपना चूर हो गया बटलर की तारीफ करते हुए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि जब जब मध्य क्रम में मैच जिताने की बात हो तो जॉस बटलर जैसा कोई नहीं। बटलर एबी डिविलियर्स और केरून पोलॉर्ड जैसी मैच जिताऊ पारी खेलने में सक्षम हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 125 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने यह मैच बेहद आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में बटलर ने 48 गेदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में बटलर ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
मैच में जीत के स्टीव स्मिथ ने कहा कि जॉस बटलर जैसा कोई नहीं है। हम उन्हें टीम में पाकर सौभाग्यशाली हैं। उनकी बल्लेबाजी में बहुत विविधता है। बता दें कि बटलर यूं तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, लेकिन स्टीम स्मिथ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उन्हें पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। स्मिथ ने कहा कि यह टीम में संतुलन लाने के लिए किया गया। यह काफी दिलचस्प था। जॉस शीर्ष क्रम पर बेहतरीन हैं। उनके अंदर एबीडी, पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसी बल्लेबाजी की क्षमता है। ये खिलाड़ी नीचे आकर आपको मैच जिता सकते हैं।
स्टीव स्मिथ ने बटलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की थी। मैच में जीत के बाद स्मिथ मैच के नतीजे से काफी खुश थे। स्मिथ ने कहा कि विकेट अनुकूल नहीं था, मैं साझेदारी की कोशिश कर रहा था, जॉस बटलर अच्छे स्ट्राइक से रन बना सकते हैं, लिहाजा किसी भी तरह का जोखिम लेने की जरूरत नहीं थी, हमे साझेदारी बनाने की जरूरत थी, पैर जमीन पर रखने की जरूरत थी और मैच जीत 2 अंक हासिल करना हमारा लक्ष्य था। बटलर सकारात्मक सोच से बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने गेंद को अच्छे से मारा और अंत में हमारे लिए जीत को आसान बना दिया।
वहीं मैच में जीत के बाद बटलर ने कहा कि मैच को जीतकर खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि यह आखिरी मौका था जो मुझे मिला। मैंने आज तेजी से दौड़ने की कोशिश की और मैं सफल रहा। आपको खुद पर विश्वास करना होगा, और खासकर कम स्कोर का पीछा करते हुए, आप शुरुआत में अधिक समय ले सकते हैं और फिर तेजी से दौड़ सकते हैं। मैं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। मैं टीम द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए तत्पर हूं। यह मेरा काम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
