Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रिकॉर्ड 10 खिलाड़ी हुए चोटिल, ब्रिस्बेन टेस्ट टीम इंडिया के लिए बना चुनौती
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत के लिए अबतक का सबसे मुश्किल दौरा साबित हो रहा है। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि विदेशी दौरे पर भारतीय टीम के 10 खिलाड़ी चोटिल हो गए हो। एक के बाद एक इस दौरे पर भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इन चोटिल खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट तलाशना एक चुनौती बनता जा रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पहले ही फिट नहीं होने की वजह से भारतीय टीम में शामिल नहीं हो सके थे, ऐसे में जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को टीम की पेस बैटरी के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब ये तीनों ही गेंदबाज आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

तेज गेंदबाजी बड़ी समस्या
तीसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमरा चोटिल होने की वजह से चौथे टेस्ट मैंच में नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में अब बुमरा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी तीनों ही टीम से बाहर हो चुके हैं। इनकी जगह पर मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी को पहले ही टीम में खिलाया जा रहा है। लेकिन बुमरा के बाहर होने के बाद तीनों ही तेज गेंदबाज युवा गेंदबाज होंगे और उनके पास अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अनुभव लगभग नहीं के बराबर है।

बुमरा, जडेजा, रिषभ पंत चोटिल
तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के 5 अहम खिलाड़ी घायल हुए हैं। जिसमे जसप्रीत बुमरा के अलावा रवींद्र जडेजा, रिषभ पंत, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अश्विन और पंत चौथा टेस्ट खेल सकते हैं। लेकिन अभी तक इनकी 100 फीसदी फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई बयान नहीं आया है। तीसरे टेस्ट में सबसे ज्यादा मुश्किल हनुमा विहारी को हुई थी जोकि हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रन तक नहीं ले पा रहे थे। जबकि रवींद्र जडेजा बाएं हाथ के अंगूठे की इंजरी की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं आए। जडेजा पहले ही चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।

शमी, अय्यर, मनीष पांडे, केएल राहुल, घायल
मोहम्मद शमी पहले ही टेस्ट मैच में घायल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। लिहाजा इन खिलाड़ियों की जगह दूसरे खिलाड़ियों की टीम में भरपाई क पाना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मनीष पांडे, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर भी घायल हो चुके हैं हालांकि ये खिलाड़ी सीमित ओवर में ही खेल पाए थे। लेकिन केएल राहुल को माना जा रहा था कि टीम में जगह मिल सकती है लेकिन आखिरी समय पर नेट प्रैक्टिस के दौरान घायल होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

हनुमा विहार की जगह मयंक अग्रवाल
हनुमा विहारी के चोटिल होने बाद माना जा रहा है कि मयंक अग्रवाल उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि टीम पृथ्वी शॉ भी टीम में मौजूद हैं लेकिन खराब फॉर्म की वजह से माना जा रहा है कि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। लेकिन रवींद्र जडेजा और बुमरा के घायल होने के बाद टीम में किसे शामिल किया जाएगा एक ये सवाल भी अहम है। हार्दिक पांड्या जोकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में क्या वह गेंदबाजी के लिए फिट हैं यह देखना अहम होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
