Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा से अजिंक्या रहाणे ने की बात, कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान
Ind Vs Aus: टीम इंडिया में रोहित शर्मा का स्वागत करने के लिए कप्तान अजिंक्या रहाणे काफी उत्साहित हैं। रहाणे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम रोहित शर्मा की वापसी को लेकर उत्साहित है। अजिंक्या रहाणे ने बताया कि मैंने रोहित से कल बात की है, वह टीम में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारतीय टीम की यह जीत इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में भारतीय टीम महज 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी, इसके बाद टीम की इस वापसी को जबरदस्त माना जा रहा है।
पहले दो टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा टीम में शामिल नहीं हो सके क्योंकि हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद रोहित शर्मा सिडनी में क्वारेंटीन हैं। रोहित शर्मा ने इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया था। जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। हालांकि रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया में क्वारेंटीन नियम सख्त होने की वजह से रोहित को सिडनी में ही क्वारेंटीन होना पड़ा। लेकिन माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा टीम में वापसी करेंगे।
रोहित शर्मा का क्वारेंटीन आज पूरा हो जाएगा। इसके बाद वह टीम के साथ मेलबर्न में ट्रेनिंग करेंगे। तीसरा टेस्ट शुरू होने में अभी 8 दिन का समय बचा है, लिहाजा रोहित शर्मा के पास लय में लौटने के लिए पर्याप्त समय होगा। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा मयंक अग्रवाल या शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। अहम बात यह है कि अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं मयंक अग्रवाल अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं।
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया को रोहित शर्मा पर नजर रखनी होगी। रोहित को टीम में शामिल करने से पहले उनकी फिटनेस और लंबे समय तक क्वारेंटीन को ध्यान में रखा जाएगा। हम रोहित शर्मा की फिटनेस को देखेंगे, वह लंबे समय के बाद क्वारेंटीन से बाहर आ रहे हैं। अंतिम फैसला लेने से पहले हमे देखना होगा कि रोहित कैसा महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुनील गावस्कर का कहना है कि टीम को शुभमन गिल को हनुमा विहारी की जगह बने रहना देना चाहिए, जबकि रोहित को मयंक के साथ बैटिंग की शुरुआत करनी चाहिए। गावस्कर का मानना है कि हनुमा विहारी को तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
