IPL 2021: गावस्कर ने कहा- ये टीम मुश्किल से हारेगी, इसके खिलाड़ियों ने पा ली है फॉर्म
नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस की टीम को सपोर्ट किया है। गावस्कर का सपोर्ट इस बात का है कि रोहित शर्मा की यह टीम पांच बार की चैंपियन है और वे इस बार भी खिताब के तगड़े दावेदार हैं क्योंकि उनके खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन में जबरदस्त फॉर्म दिखा रहे हैं। रोहित शर्मा आईपीएल के ऐसे पहले कप्तान बनने की ओर देख रहे हैं जो खिताब की हैट्रिक लगा सकते हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 2020 और उससे पहले 2019 में भी खिताब पर कब्जा जमाया था।
कोविड-19 मार के बावजूद मुंबई के अधिकांश खिलाड़ी अपने आप को फिट रखने में कामयाब रहे थे और उन्होंने पिछले आईपीएल में यह साबित कर भी दिया कि एक लंबा लॉकडाउन उनकी परफॉर्मेंस पर कोई खास फर्क नहीं छोड़ सकता।

सुनील गावस्कर ने कहा- मुंबई इंडियंस दावेदार के तौर पर उतरेगी
गावस्कर का कहना है कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2021 की शुरुआत एक दावेदार के तौर पर करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम में खिलाड़ियों की गुणवत्ता देखें तो वह कमाल की है। कई बार तो यह भी मजाक में कह दिया जाता है कि शायद भारतीय क्रिकेट टीम से बेहतर मुंबई इंडियंस की टीम है। हाल ही में माइकल वॉन भारत और इंग्लैंड के बीच सफेद क्रिकेट में खूब तंज कस रहे थे क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम की जीत में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के योगदान पर विशेष तौर पर देखा।
वैसे तो सबने देखा कि सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और कुणाल पांड्या ने किस तरह से भारतीय टीम की जीत में भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे सदाबहार नाम मौजूद रहते ही हैं। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस को हराना मुश्किल होगा हमने देखा है कि उनके खिलाड़ी फॉर्म में आ रहे हैं सूर्यकुमार यादव और किशन ने जिस तरह से बैटिंग की है उससे उन को रोकना काफी मुश्किल लगता है। मुंबई इंडियंस के प्लेयर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में भी भाग ले चुके हैं और काफी अच्छे से फॉर्म हासिल कर चुके हैं।"
तीनों फॉर्मेट में हारे, फिर क्यों भारत दौरे से पूरे गर्व और सम्मान के साथ लौटे इंग्लैंड के कोच

हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर विशेष बात की-
इसके अलावा भारतीय दिग्गज ने हार्दिक पांड्या की लगातार गेंदबाजी करने की क्षमता की सराहना की है और कहा है कि यह मुंबई इंडियंस और भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि इसी साल जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने जा रहा है जो इंग्लैंड में होगा, जहां पर भारत को एक सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत पड़ सकती है। हाल ही में वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या और भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की थी और कहा था अगर हार्दिक पंड्या T20 क्रिकेट में लगातार चार ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं तो विराट कोहली का यह कहने का कोई तुक नहीं बनता है कि हम हार्दिक पंड्या से वनडे क्रिकेट में इसीलिए गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं क्योंकि हम उनका वर्क लोड मैनेज कर रहे हैं।
इसी बात पर तंज कसते हुए सुनील गावस्कर ने कहा था, "अगर भारतीय टीम प्रबंधन हार्दिक पंड्या का वर्क लोड मैनेजमेंट कर रहा है तो भी कम से कम 4 ओवर तो हार्दिक डाल ही सकते हैं।" वही वीरेंद्र सहवाग ने तो यह भी कहा था कि कहीं आईपीएल में चोटिल होने से बचने के लिए हार्दिक पंड्या भारतीय क्रिकेट टीम में नेशनल लेवल पर बॉलिंग तो नहीं कर रहे। हालांकि इन सब कयासों को तब रद्द कर दिया गया जब हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 9 ओवर गेंदबाजी की।

मुंबई इंडियंस के साथ भारतीय टीम को भी फायदा-
ऑलराउंडर ने हाल ही में संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सफेद गेंद क्रिकेट में लगभग 17 ओवर गेंदबाजी की जहां 6 रन प्रति ओवर की दर से देते हुए 3 विकेट भी चटकाए। उन्होंने शुरुआती दो एकदिवसीय मुकाबलों में इंग्लैंड के खिलाफ बॉलिंग नहीं की थी जिसके चलते गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने उनको सुनाया था। लेकिन इसके बाद श्रंखला के निर्णायक मुकाबले में हार्दिक पंड्या सबको हैरान करते हुए 9 ओवर बॉलिंग कर गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल में जून के समय में इंग्लैंड की धरती पर होने वाले टेस्ट मुकाबलों को देखते हुए हार्दिक पांड्या का वर्क लोड मैनेज कर रहे हैं।
सुनील गावस्कर ने कहा, "हार्दिक पांड्या जिस तरह से गेंदबाजी में आए हैं यह केवल मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी बात है क्योंकि उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की है। इसका मतलब वह 9 ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में होने जा रहा है, अभी भी काफी टाइम है लेकिन यह बहुत अच्छी बात है कि जिस तरह से हार्दिक जा रहे हैं वह कम से कम इस समय मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट को राहत देगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
