MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ सूर्यकुमार ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, लगाई चौकों की झड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 5वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने आज के मैच में शानदार शुरुआत की और पहली पारी में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाये। मुंबई के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने 80 और सूर्यकुमार यादव ने 42 रनों की पारी खेली। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
सूर्यकुमार यादव ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिये सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार ने यह रिकॉर्ड महज 32 पारियों में अपने नाम कर लिया है। वह मुंबई इंडियंस के लिये 1000 रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी भी बन गये हैं।
और पढ़ें: RR vs CSK: थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़कीं साक्षी धोनी, पहले ट्वीट कर लताड़ा, फिर किया डिलीट
इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह केकेआर के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर के खिलाफ लगातार 4 चौके मारने का कारनामा करते नजर आ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभाला और संदीप वॉरियर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पारी के तीसरे ओवर में आखिरी की 4 गेंदों पर लगातार 4 चौके लगाने का काम किया।
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान 28 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, हालांकि वह अपना अर्धशतक लगाने से चूक गये। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी 6 चौके और एक छक्का लगाने काम किया। उन्हें केकेआर के लिये सुनील नारायण और इयोन मोर्गन ने मिलकर रन आउट किया।
और पढ़ें: MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, खास लिस्ट में हुए शामिल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार की इस छोटी और विस्फोटक पारी की काफी तारीफ हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications