Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCB ने 'बिहाइंड द सीन' VIDEO शेयर करके सेलिब्रेट किया युजवेंद्र चहल का बर्थडे

नई दिल्लीः भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज 31 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें आप बिहाइंड द सीन के कई नजारें देख सकते हैं।

आरसीबी ने क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- "हैप्पी बर्थडे युजी।

आरसीबी की फैमिली के सभी के फेवरेट, फनी और बढ़िया प्रतिद्वंदी हमारे बहुत अहम प्लेयर रहे हैं। हम विश करते हैं कि वे जीत में और योगदान देते रहेंगे।"

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चहल बैटिंग कर रहे हैं जो कि उनकी प्राइमरी स्किल नहीं है। 31 साल के चहल इस समय श्रीलंका में हैं और उन्होंने शुरुआती दो वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जहां वे 20 ओवरों में 102 रन देकर 5 विकेट लेने में कामयाब रहे।

भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है, देखना होगा कि चहल को आराम देकर राहुल चाहर को खिलाया जाता है या नहीं।

युजवेंद्र चहल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में भाग नहीं लिया था। मार्च में अंग्रेजों के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद लेग स्पिनर को भी हटा दिया गया था।

भारत के सीमित ओवरों के सितारे रहे युजवेंद्र चहल ने हाल के दिनों में कुछ गिरावट देखी है। हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि यह एक 'मजाक' है कि लेग स्पिनर पिछले डेढ़ साल से भारतीय टीम के अंदर और बाहर है।

चहल को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में देखने की उम्मीद है जहां वे और अधिक प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे।

Story first published: Friday, July 23, 2021, 12:45 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+