Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CPL 2020: जौक्स ने पैट्रियोट्स को 10 रनों से हराया, चेज, कुगलेइजन की बढ़िया बॉलिंग

नई दिल्ली: बढ़िया शुरुआत और आखिर में तेज बल्लेबाजी के दम पर सेंट लूसिया ने अपनी मीडिल ओवरों की लड़खड़ाहट से निजात पा ली और कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 में अब तक का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया और ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज ने बाद में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स के लिए लक्ष्य का और मुश्किल बना दिया।

पैट्रियट्स के कप्तान रेयाद एमरिट ने गेंदबाजी करना चुना, लेकिन जब शेल्डन कॉटरेल और सोहेल तनवीर ने रकीम कॉर्नवाल को कसकर बांध दिया, तो आंद्रे फ्लेचर दोनों से बाउंड्री लेने में सफल रहे। कॉर्निवल तीसरे ओवर में रिटायर हो गए। इसके बाद मार्क डेनिएल ने आते ही छक्का मारा और उनका तीसरी गेंद पर कैच भी छूटा जिसका बाद में उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और 30 रनों की पारी खेली।

उन्होंने फ्लेचर के साथ मिलकर ताबड़तोड़ रन बनाए और 7 ओवर में ही स्कोर 70 के पार हो गया था। मार्क 30 रन बनाकर पहले विकेट के तौर पर आउट हुए तो फ्लेचर ने 33 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। इसके बाद रोस्टन चेज 4 के स्कोर पर चलते बने। तभी दूसरे छोर पर टिककर खेल रहे नजीबुल्ला ने भी 28 रनों के निजी स्कोर पर साथ छोड़ दिया।

लेकिन अंतिम ओवरों में मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरों में 6 विकेट पर 172 रन कर दिया।

सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स ने क्रिस लिन और इविन लुईस के आधार पर शुरुआत की लेकिन लिन 14 रन बनाकर चलते बने और डा सिल्वा व लुईस (29) को चेज ने चलता कर दिया। इसी बीच चेज और कुग्गेलेजिन ने मध्यक्रम तहस-नहस कर दिया। केवल दिनेश रामदीन 35 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेल पाए। पैट्रियॉट्स 20 ओवरों में 8 विकेट पर 162 रनों पर ही सिमट गई। यह टीम की तीन मैचों में तीसरी हार है।

चेज ने 4 ओवरों के कोटे से केवल 12 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि स्कॉट कुगलेइजन ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए। उपयोगी रनों के अलावा 4 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लेने वाले नबी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Story first published: Sunday, August 23, 2020, 12:59 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+