मीडिया बहिष्कार का सौहार्दपूर्ण हल निकलेगा.. आईसीसी
मुंबई.08 नवंबर. वार्ता. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद. आईसीसी. के मुख्य कार्यकारी मैल्कम स्पीड ने उम्मीद जतायी है कि आस्ट्रेलिया..श्रीलंका टेस्ट सीरीज की कवरेज को लेकर उठा विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से हल कर लिया जाएगा
समाचार एजेंसियों रायटर. एसोसिएटेड प्रेस और एएफपी ने इस सीरीज क ी कवरेज करने से इंकार कर दिया है 1 उन्होंने यह कदम .क्रिकेट आस्ट्रेलिया.सीए. के उस फैसले के बाद उठाया है जिसमें कहा गया था कि मैचों के दौरान खिंचे गये फोटोग्राफ के लिए इन एजेंसियों को भुगतान करना पडेगा 1 टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से बि्रसबेन में शुरू हो गया है 1 स्पीड ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा... मैं उम्मीद करता हूं कि यह मुद्दा सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा और मान्यता न.न दी गयी एजेंसियों को मान्यता मिल जाएगी 1... हालांकि उन्होंने इसे एक पेचीदा मसला बताते हुये कहा कि सीए ने दृढ रवैया अपनाया है
आईसीसी के इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसका सामना दूसरे खेल पहले ही कर चुकेहैं 1 उन्होंने कहा... लेकिन मुे लगता है कि जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा 1... इससे पहले गत सितंबर में रग्बी विश्व कप के प्रसारण को लेकर भी इसी तरह का विवाद सामने आया था 1 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी बोर्ड ने विश्व कप मैचों की फोटो और अन्य सूचनाओं के इंटरनेट पर इस्तेमाल करने से मीडिया पर पाबंदी लगायी थी जिसके बाद लगभग समूचे मीडिया जगत ने इसका बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया था 1 आखिर में पहला मैच खेले जाने के ठीक पहले दोनों पक्षों में समौता हो सका
प्रेम राज राम2108वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications