CPL 2021: सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 टीमें, जानें कब और कहां होंगे मैच
सेंट किट्स : कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 अब खत्म होने की कगार पर आ चुका है। काैन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, यह रविवार को हुए मुकाबलों के साथ तय हो चुका है। लीग के 28वें मुकाबले में सेंट लूसिया ने बारबाडोस राॅयल्स को 8 विकेट से हराया। वहीं 29वें मैच में गुयाना अमेजन ने जमैका थलावाहस को 14 रन से मात थी। लीग के 30वें और आखिरी मैच में ट्रिनबागो नाईट राइडर्स ने सेंट किड्स को 4 विकेट से हराया।
पहुंची ये चार टीमें
सेमीफाइनल में ट्रिनबागो नाईट राइडर्स, सेंट लूसिया किंग्स, गुयाना अमेजन और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। ट्रिनबागो, गुयाना, सेंट किट्स ने 10 मैचों में 6 मुकाबले जीतकर 12-12 अंक लेकर टाॅप-3 में जगह बनाई। सेंट लूसिया किंग्स 10 अंकों के साथ चाैथे स्था पर रहरकर सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि अन्य दो टीमें जमैका थलावाहस और बारबाडोस राॅयल्स सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गए। जमैका 10 मैचों में से 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर रहा, जबकि बारबाडोस 3 जीत के साथ आखिरी पायदान पर रहा।
जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले
पहला सेमीफाइनल 14 सितंबर को ट्रिनबागो और सेंट लूसिया किंग्स के बीच होगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुयाना और सेंट किट्स के बीच पहला सेमीफाइनल समाप्त होने के बाद रात 12 बजे शुरू होगा। इन दोनों सेमीफाइनल की जो टीमें विजेता रहेंगी वो 15 अगस्त को खिताब के लिए भिड़ेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
