टेस्ट सीरीज से पहले रवींद्र जडेजा की फिटनेस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, क्रिकेटर ने साझा किया वीडियो
नई दिल्ली। टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा की फिटनेस को लेकर लगातार संशय बरकार है। टीम इंडिया और रवींद्र जडेजा के फैंस चाहते हैं कि जडेजा जल्द से जल्द फिट होकर टीम में वापसी करें। इस बीच रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे वह अपनी फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं, काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रवींद्र जडेजा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, ऐसे में आईसीसी के नियम के अनुसार कनकशन प्रोटोकॉल के तहत रविचंद्रन अश्विन को टीम में जगह मिल सकती है। इस बीच रवींद्र जडेजा ने ट्विटर जो वीडियो साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि वह अपनी हैमस्ट्रिंग को मजबूत करने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाथ में डंबल लेकर जडेजा अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा पहले टी-20 में घायल होने के बाद बाकी के दो टी-20 मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई की ओर से जडेजा की फिटनेस को लेकर एक बयान जारी किया गया था जिसमे कहा गया था कि रवींद्र जडेजा की फिटनेस पर नजर रखी जाएगी, फिलहाल वह जरूरी स्कैंस से गुजर रहे हैं। टेस्ट सीरीज से पहले रवींद्र जडेजा लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं ताकि वह टीम में शामिल हो सके।
रवींद्र जडेजा टीम के लिए एक बेहद ही अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वो ना सिर्फ गेंद बल्कि बैट से भी टीम के लिए योगदान करते हैं जबकि मैदान में वह एक बेहतरीन फील्डर हैं। ऐसे में टीम जरूर चाहेगी कि जडेजा की जल्द से जल्द टीम में वापसी करें। जडेजा का टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 35.26 है जबकि गेंदबाजी औसत 24.62 है। इस बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ जडेजा टीम को पांचवे गेंदबाज का विकल्प मुहैया कराते हैं।
Recovery going well 🔋✌️#trainingmode pic.twitter.com/DcVkpr0kHY
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) December 14, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
