
पांचों बहने हैं खिलाड़ी
प्रशांति कुल पांच बहने है जो वाराणसी में सिंह सिस्टर के नाम से भी मशहूर है। प्रशांति तीसरे नम्बर पर है। प्रशांति की बहन प्रतिमा सिंह की शादी क्रिकेटर ईशांत शर्मा से हुई हैं। दरअसल, सभी पांचों बहने प्रियंका, दिव्या, प्रशांति, प्रतिमा और आकांक्षा बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और तीन बहनें वर्तमान में भारत महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं। जबकि बड़ी बहन प्रियंका सिंह राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की कोच हैं।

जीवन पर बन चुकी है फिल्म
प्रशांति का इंडियन बास्केटबॉल टीम में 2002 में चयन हुआ था। तब उन्होंने बतौर कप्तान वियतनाम में थर्ड एशियन इंडोर गेम्स में सिल्वर जीता था। यही नहीं 16 वें एशियन गेम्स में भी अपनी कप्तानी के बल पर कुल 23 मेडल भारतीय टीम को दिलाए। इनके कदम यही नही रुके प्रशांति ने 2006 में कामनवेल्थ गेम्स और दो बार एशियन गेम्स में ( 2010, 2014) में टीम और देश का दायित्व संभाला। प्रशांति के जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म 'बी क्यूब' भी बन चुकी है जिसे सत्यजीत रे फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य छह फिल्मो में शामिल किया गया था।

इन स्थानों पर प्रशांति ने फहराया है परचम
- साउथ एशियन गेम्स (श्रीलंका में) गोल्ड मेडल
- नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट स्पोट्स में गोल्ड मेडलिस्ट
- चेन्नई में सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में टॉप स्कोरर
- श्री प्रकाश ज्योति अवार्ड
- प्रदेश सरकार की तरफ से सेंचुरी अवार्ड
- एक्सिलेंस इन स्पोट्स अवार्ड
- डेढ़ दशक के टीम इण्डिया बास्केट बॉल का हिस्सा
- महिला खेल फाउंडेशन अचीवर्स अवार्ड
- फीवा में 2006,2007,2009


Click it and Unblock the Notifications