For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साली ने सबके सामने खोली पोल तो ईशांत शर्मा ने फेंके ऐसे बाउंसर

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा श्रीलंका दौरे पर हैं लेकिन हाल ही में वे अपनी पत्नी के साथ मलेशिया में छुट्टियां बिता कर लौटे हैं। ईशांत की पत्नी और उनकी साली ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली हॉलीडे की तस्वीरों को शेयर की है। ईशांत की पत्नी प्रतिमा सिंह और उनकी साली आकांक्षा भी उनके साथ इंजॉय करती हुई नजर आ रही थी। इशांत की साली ने फेसबुक पर भारत के इस ऊंचे कद वाले तेज गेंदबाज की खिंचाई करते हुए पोल भी खोली है।

ईशांत की साली ने की खिंचाई

ईशांत की साली ने की खिंचाई

ईशांत की साली प्रशांति ने फेसबुक पर एक फोटो पर कमेंट किया है, जिसमें ईशांत और प्रतिमा नजर आ रहे हैं। प्रशांति ने अपने कमेंट में लिखा, 'शुक्र है थोड़ी सनलाइट पड़ रही है ईशांत, वरना खोजना पड़ता। तुम दोनों कितने टैन हो चुके हो'।

ईशांत का हाजिर जवाब

ईशांत का हाजिर जवाब

इस कमेंट के बाद ईशांत ने भी तुरंत प्रशांति को जवाब देते हुए कहा, 'यू नो, ब्लैक सेक्सी कलर है प्रशांति। लोग टैन होना चाहते हैं और हम बिना मेहनत हो रहे हैं'। इसके बाद प्रशांति ने भी तुरंत रिप्लाय करते हुए इस बार ईशांत की पोल खोल दी। प्रशांति ने कहा, तो फिर बॉडी शॉप से ब्यूटी क्रीम क्यों खरीदते हो?

इस बार ईशांत का बाउंसर

इस बार ईशांत का बाउंसर

इस बार ईशांत ने जवाब भी अपने गेंद की तरह धारदार देते हुए कहा, वो इसलिए ताकि टैन बरकरार रहे, जाए नहीं। ईशांत के रिप्लाय के बाद आखिरकार प्रशांति ने हंसकर बातचीत को खत्म कर दी। आपको बता दें कि प्रशांति सिंह बॉस्केटबॉल की बहुत अच्छी प्लेयर है, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी सिलेक्ट हो चुकी है।

पिछले साल हुई थी ईशांत की शादी

पिछले साल हुई थी ईशांत की शादी

ईशांत की शादी पिछले साल प्रतिमा सिंह से हुई थी जो वाराणसी की रहने वाली है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा फिलहाल कोहली एंड कंपनी के साथ एक दिवसीय टूर्नामेंट खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+