क्या धोनी कर रहे हैं जॉन सीना से मुलाकात? WWE स्टार की पोस्ट ने फैंस को किया कंफ्यूज
नई दिल्लीः WWE सुपरस्टार जॉन सीना विश्व भर में बहुत प्रसिद्ध हैं और उन्होंने भारत को लेकर भी अपनी काफी दिलचस्पी दिखाई है। जॉन सीना इंस्टाग्राम पर अपने एक खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे बिना कुछ टैग या कैप्शन दिए सीधे किसी की तस्वीर पोस्ट करते हैं और फैंस को कयासबाजियों में छोड़ देते हैं। उन्होंने अब ऐसा कंफ्यूजन तब दिया है जब भारत के दिग्गज क्रिकेट कप्तान रहे महेंद्र सिह धोनी की फोटो को पोस्ट किया।
यह पहली बार नहीं है जब सीना ने किसी भारतीय हस्ती की फोटो शेयर की हो। इससे पहले वह बॉलीवुड कलाकारों के साथ साथ मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की फोटो भी शेयर कर चुके हैं।
जॉन सीना ने पोस्ट की धोनी की फोटो-
जॉन सीना की हालिया पोस्ट में धोनी को सीढ़ी से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है और वे किसी से हाथ मिलाने के लिए बाजुओं को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन सीना ने जो पोस्ट किया है उसमें धोनी को आप सिर्फ हाथ मिलाते देखना समझेंगे तो नादानी करेंगे क्योंकि सीना का एक अंदाज है जहां वे हाथ के पंजों को फैलाकर चेहरे के सामने रखकर हिलाते है। यह सीना का सिग्नेचर स्टेप है जिसका मतलब है- यू कॉन्ट सी मी (आप मुझे देख नहीं सकते)। यह एक तंज है जो सीना रेसलिंग के दौरान रिंग में अपनी प्रतिद्वंदियों पर इस्तेमाल करते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ये पोस्ट!
इस पोस्ट पर भारतीय फैंस कुछ हैरान हैं और उनके ज्यादा कुछ समझ नहीं आ रहा है। आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी है। क्या सीना की पोस्ट का ताल्लुक इस मैच से भी है? यह सब चीजें क्रिकेट फैंस की उत्सुकता और जिज्ञासा को साथ में बढ़ा रही हैं। एक यूजर लिखते हैं, धोनी की सीना से मुलाकात, एक दिग्गज दूसरे लीजेंड से मिलते हुए। आप जॉन सीना को नहीं देख सकते।

WWE में साल 2021 में वापसी की थी-
अब क्या इसका मतलब यह है कि धोनी वाकई में सीना से मुलाकात करने जा रहे हैं? तो इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। धोनी तो आईपीएल में सक्रिय होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मेंटर बने थे। हालांकि उनकी मौजूदगी का कोई फायदा टीम को नहीं मिला। कई बार तो लगा मानों धोनी केवल ड्रेसिंग रूम की शान बढ़ाने के लिए भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं।
दूसरी ओर, जॉन सीना एक हॉलीवुड कलाकार भी हैं जो WWE में साल 2021 में मनी इन द बैंक एडिशन के जरिए वापस लौटे थे। हालांकि सीना को यहां पर रोमन रेन और बाद में ब्रॉक लेसनर से मात का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
